terrorist ansar
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा एजेंसियां इसे देश के लिए राहत वाली बात बता रही हैं। दूसरी ओर, गिरफ्तार आतंकी किफायतुल्ला बुखारी जल्द ही आतंकी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान जाने वाला था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकी संगठनों के पास देश के बाहर से हथियार नहीं आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में बदनामी से बचने के लिए पाकिस्तान ने हथियारों की सप्लाई कम कर दी है। ऐसे में आतंकी संगठनों के पास हथियारों की भारी कमी हो गई है। किफायतुल्ला बुखारी ने पूछताछ में बताया कि उससे कहा गया था कि वह हथियार लेकर आए, तभी उसे हिजबुल मुजाहिदीन में भर्ती करेंगे।