सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका आया है और कोई युवा इसे गवाना नहीं चाहेगा। ऐसे में फार्म भरते समय कुछ बातों को ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपका पंजीकरण रद्द हो सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : Amar Ujala
सेना में क्लर्क भर्ती के लिए गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, नूंह के युवाओं की सामान्य कर्मचारी, क्लर्क, तकनीशियन और ट्रेडमेन पदों की भर्ती परीक्षा एक जुलाई को होगी। इन चार जिलों के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया गुरुग्राम में पूरी होगी।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण अधिकारी पलवल विंग कमांडर केके यादव ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन कर चुके युवाओं की भर्ती पहली जुलाई को होगी। ऑनलाइन पंजीकरण कभी भी किया जा सकता है।
4 of 5
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
आवेदन के बाद 4 मई से 16 जून तक आवेदन पत्र भी भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि ज्वॉइन इंडियन आर्मी डॉटओआरजीडॉटइन पर आवेदन किया जा सकता है।
विंग कमांडर ने बताया कि उम्मीदवार केवल एक ही ट्रेड के लिए आवेदन कर सकता है। ज्यादा आवेदन पर पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा। प्रवेश पत्र संबंधी जानकारी ऑनलाइन आवेदन के बाद 20 जून को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आएगी।