फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर जनरल ने अधिकारियों की पत्नियों को दी ऐसी पार्टी, अश्लील फोटो हो गए वायरल

Wed, 13 Dec 2017 10:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
army wives party
मेजर जनरल स्तर के एक अधिकारी ने सेना के युवा अधिकारियों की पत्नियों के लिए हनीमून थीम पर बेस्ड ऐसी अश्लील पार्टी का आयोजन किया कि सेना ने मजबूर हो उस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए उसे फिलहाल शंटिंग में डाल दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
army wives party
अंग्रेजी वेबसाइट डेलीमेल के अनुसार साल की शुरुआत में इस अधिकारी ने आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ रहे सेना के युवा अधिकारियों की पत्नियों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया। हनीमून थीम पर बेस्ड इस पार्टी में महिलाओं की उत्तेजक कटआट्स लगाई गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
army wives party
इतना ही नहीं पार्टी हॉल के बीचो-बीच बेड भी सजाया गया था जिसे गुलाब की पंखुड़ियों से सजाया गया था और उस पर हैंडकफ्स भी पड़े हुए थे। बवाल तब मचा जब इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और बात दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय तक पहुंच गई।

4 of 6
सांकेतिक चित्र
सैन्य अधिकारियों के लिए यह बेहद शर्मिंदा करने वाला था क्योंकि सेना में महिलाओं को अत्यधिक सम्मान देने की परंपरा रही है। इस पार्टी में पहुंची सैन्य आधिकारियों  की कुछ पत्नियों ने भी पार्टी की थीम और वहां किए गए आपत्तिजनक इंतजाम पर गुस्सा जाहिर किया और उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की थी।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक चित्र
सेना प्रमुख ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सेना एक परिवार की तरह है। इस तरह का काम करने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी सेना के नैतिक ताने-बाने को कमजोर कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक चित्र
बता दें कि सेना ने लेफिटेनेंट कर्नल स्तर के एक अधिकारी को सिर्फ इसलिए नौकरी से निकाल दिया क्योंकि उसका एक 19 वर्षीय लड़की से अफेयर था। वह लड़की सेना के ही एक बड़े अधिकारी की बेटी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें