फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा पहुंची एक्वा मेट्रो, एक कोच की कीमत है 11 करोड़ और भी हैं खूबियां

Fri, 15 Dec 2017 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 10
delhi metro - फोटो : अमर उजाला
जनवरी में ग्रेटर नोएडा के जैतपुर से नॉलेज पार्क-2 तक मेट्रो ट्रेन का ट्रायल शुरू हो जाएगा। इसके बाद नोएडा के सेक्टर-143 स्टेशन से सेक्टर-71 स्टेशन तक मेट्रो का ट्रायल रन होगा।
विज्ञापन

2 of 10
delhi metro - फोटो : अमर उजाला
करीब तीन माह के ट्रायल के बाद सेफ्टी चेक मिलने पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा रूट पर अप्रैल से आम लोगों को मेट्रो की सुविधा मिल सकती है। नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) के जीएम पीडी उपाध्याय के मुताबिक मेट्रो ट्रेन के चार कोच को सड़क मार्ग से गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से ग्रेेटर नोएडा लाया गया है। बृहस्पतिवार को इसे ट्रैक पर उतार दिया गया।
विज्ञापन

3 of 10
delhi metro - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के छह स्टेशनों पर पहले चरण में ट्रायल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्टैंडर्ड गेज की एक मेट्रो ट्रेन में चार मेट्रो कोच लगे होंगे। प्रत्येक कोच की कीमत करीब 11 करोड़ रुपये है। चार कोच वाली ट्रेन की कीमत 44 करोड़ है। ट्रैक पर कुल 11 मेट्रो ट्रेन पहले चरण में दौड़ेंगी। अगले दो माह में अन्य 10 ट्रेनें भी आ जाएंगी। 

4 of 10
delhi metro - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले बृहस्पतिवार दोपहर में कोच को ट्रैक पर उतारने के दौरान चीनी कंपनी के इंजीनियर्स और कर्मचारी भी मौजूद थे। उन्होंने एमएमआरसी के इंजीनियरों के साथ मिलकर ट्रैक पर मेट्रो के कोच उतरवाए। इसके बाद इन्हें जोड़कर मेट्रो ट्रेन का रूप दिया गया। बाद में इसे धुलाई, मेंटेनेंस के लिए वर्कशाप ले जाया गया। 
विज्ञापन

5 of 10
delhi metro - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं के लिए अलग रंग की सीटें
मेट्रो के एक कोच में 64 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। ट्रेन में महिलाओं के लिए अलग कोच नहीं होंगे। हालांकि उनके लिए आरक्षित सीटों का रंग अलग होगा। कोच में आसमानी रंग की सीटें सभी के लिए होंगी।
विज्ञापन

6 of 10
delhi metro - फोटो : अमर उजाला
वहीं महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों का रंग गहरा नीला होगा। चार कोच वाली मेट्रो में कुल 1034 यात्रियों के सफर करने की सुविधा होगी। खड़े होकर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए पोल पर हुक लगाए गए हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
delhi metro - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-148 सबस्टेशन से मिलेगी बिजली
मेट्रो ट्रैक के लिए फिलहाल एनपीसीएल की ओर से आरसी ग्रीन सबस्टेशन से बिजली उपलब्ध कराई गई है। जिससे यह डिपो स्टेशन पर चलाने के लिए उपयोग में लाई जाएगी। दिसंबर के अंत तक नोएडा के सेक्टर-148 में शुरू होने वाले 400 केवी के सबस्टेशन से इसे बिजली दी जाएगी। मेट्रो के लिए 25 केवीए बिजली की आवश्यकता है।

8 of 10
delhi metro - फोटो : अमर उजाला
नोएडा-ग्रेनो मेट्रो की लागत सबसे कम
एनएमआरसी के जीएम पीडी उपाध्याय ने दावा किया कि नोएडा-ग्रेनो मेट्रो की लागत देश भर में सबसे कम है। मेट्रो पर डीपीआर के तहत इसकी लागत 5503 करोड़ रुपये बताई गई है।

9 of 10
delhi metro - फोटो : अमर उजाला
यहां मेट्रो की प्रति किलोमीटर की लागत करीब 183.43 करोड़ है। अभी तक प्रोजेक्ट का करीब 59 फीसदी पैसा खर्च हो चुका है। प्रोजेक्ट पर केवल नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से ही पैसा दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

10 of 10
delhi metro - फोटो : अमर उजाला
अप्रैल से मेट्रो चलाने की योजना
मेट्रो प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य अपने समय पर है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनवरी के पहले पखवाड़े में ग्रेटर नोएडा के छह स्टेशन पर ट्रायल होंगे। इसके बाद नोएडा के 15 स्टेशन पर ट्रायल रन शुरू होगा। जिसके मेट्रो चीफ द्वारा सेफ्टी चेक किया जाएगा। तय समय के अनुसार अप्रैल से मेेट्रो चलाने की योजना है। - पीडी उपाध्याय, जीएम एनएमआरसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें