फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का बना रही थीं वीडियो, बेचारे विराट को पता भी नहीं चला हंसते-हंसते पत्नी ने कर दिया खेल

Wed, 16 Jan 2019 01:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
anushka sharma virat kohli - फोटो : इंस्टाग्राम
विराट और अनुष्का अक्सर एक दूसरे की तारीफ करते सोशल मीडिया पर देखे जाते हैं लेकिन अनुष्का शर्मा की हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी से ऐसा लगता है कि वह वो प्यारी बीवी हैं जिसे बोर होते वक्त अपने पति को चिढ़ाने में, उसकी टांग खींचने में बड़ा मजा आता है। अनुष्का की नई इंस्टाग्राम स्टोरी को देखकर विराट तो क्या आप भी जोर-जोर से हंसेंगे...
विज्ञापन

2 of 5
anushka sharma virat kohli - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल अनुष्का ने इस मजेदार वीडियो में अपने पति और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को डॉगी फिल्टर लगाकर पेश किया है। इस वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि अनुष्का उनका वीडियो बना रही हैं और विराट को इस बात की भनक तक नहीं है कि उनके साथ नुष्की कर क्या रही हैं, वह सिर्फ अपनी पत्नी को देखकर हंसने के सिवाय कुछ नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
anushka sharma virat kohli - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है और इसमें क्यूटी और हार्ट-आई इमोजी लगाकर शेयर किया है। यह वीडियो इतना प्यारा है, इतना प्यारा है कि आप कई बार भी देखेंगे तो भी हर बार आपको हंसी आएगी और कोहली पर प्यार आएगा।

4 of 5
anushka sharma virat kohli - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का ने बीते दिनों विराट के साथ एक फोटो भी शेयर की थी जो बहुत ही खूबसूरत थी। अनुष्का ने घोड़े के साथ भी एक फोटो शेयर की थी। वहीं विराट ने भी अनुष्का और एक अन्य शख्स के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anushka sharma virat kohli - फोटो : इंस्टाग्राम
अभी हाल ही जब टीम इंडिया में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती तब भी दिल्ली की इस दुल्हनिया ने अपने चीकू को केक काटकर बधाई दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी फोटो डालकर विराट को बधाई दी थी। उन्होंने टीम इंडिया की फोटो डालकर लिखा था- 'वो आए। वो जीते। इस ग्रुप ने इतिहास रचा और लिखा। सभी खिलाड़ियों, कोचिंग यूनिट और सपोर्ट स्टाफ को बधाई। जीतने और जो महत्वपूर्ण है उसे पाने व जो बेकार है उसे अवॉड करने के लिए अथक प्रयास और मजबूत इरादे लगते हैं। मेरे प्यार विराट मुझे तुम पर बहुत गर्व है और बहुत खुशी है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें