फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: सुसाइड नोट में दुष्कर्म पीड़िता ने लिखी दिल की बात- अगर आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाती तो...

Tue, 17 Nov 2020 10:55 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर (बुलंदशहर)
विज्ञापन
1 of 6
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परेशान दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आहत पीड़िता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पीड़िता ने उसके साथ हुई घटनाओं का विस्तार से जिक्र किया है। उसने लिखा है कि केस दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। साथ ही उसमें लिखा गया है कि यदि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी कर लेती तो उसका मनोबल बढ़ जाता। साथ ही अंतिम लाइन में मां-बाप से माफी मांगी गई है।

 
विज्ञापन

2 of 6
दुष्कर्म पीड़िता ने लिखा सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट की शुरुआत पीड़िता के परिचय से शुरू हुई। इसके बाद उसमें पीड़िता के साथ गत तीन अक्तूबर को छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश की वारदात का जिक्र किया है। साथ ही लिखा गया है कि उक्त मामले में आरोपी के द्वारा माफी मांगने और निकाह करने की बात कहे जाने के बाद उसने बयान बदल दिए थे। 

 
विज्ञापन

3 of 6
दुष्कर्म पीड़िता ने लिखा सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 16 अक्तूबर की वारदात का जिक्र करते हुए लिखा है कि सुबह चार बजे कमरुद्दीन ने उसे मेसेज कर गांव के बाहर सड़क पर बुलाया और वहां अबरार के साथ मुबीन भी मौजूद था। इसके बाद आरोपियों के द्वारा उसे अबरार के घर गांव लच्छमपुर ले जाने की बात लिखी गई है।
 

4 of 6
शिकायत करने थाने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
साथ ही उस दिन आरोपी कमरुद्दीन के द्वारा निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने और आरोपी अबरार-मुबीन के द्वारा अश्लील वीडिया बनाकर वायरल करने की धमकी देने का भी जिक्र है।

 
विज्ञापन

5 of 6
शिकायत करने थाने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
नोट में लिखा गया है कि दोनों आरोपियों ने भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। बाद में आरोपियों के द्वारा पीड़िता को अलीगढ़ के थाना छर्रा क्षेत्र में छोड़कर जाने की बात लिखी गई है। वहीं सुसाइड नोट के दूसरे पेज की अंतिम कुछ लाइनों में लिखा गया है कि 'आरोपियों ने उसकी जिंदगी खराब कर दी। उसे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दुष्कर्म पीड़िता ने लिखा सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
उसका करियर और भविष्य सब कुछ बर्बाद कर दिया गया। यदि आरोपियों को जेल भेज दिया गया होता तो उसका मनोबल बढ़ जाता। अब उसपर परिवार वाले और पुलिस कोई भरोसा नहीं करता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें