फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो अंजू मैडम के कहने पर अशोक ने प्रद्युम्न को उठाया था गोद में 

Fri, 15 Sep 2017 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
प्रद्युम्न के अभिभावक
रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न की हत्या मामले में जिस अशोक को पुलिस ने मुख्य आरोपी मानकर गिरफ्तार किया है, दरअसल, उसने तो अंजू मैडम के कहने  पर प्रद्युम्न को गोद में उठाया था।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
माली हरपाल - फोटो : अमर उजाला
स्कूल के जूनियर विंग की कॉर्डिनेटर शिक्षक अंजू के कहने पर बस कंडक्टर अशोक ने प्रद्युम्न को गोद में उठाया था। माली के बयान और कॉर्डिनेटर शिक्षक अंजू के बयान के बाद आरोपी परिवार वाले भी पुलिस थ्योरी को गलत बताते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
ryan school - फोटो : अमर उजाला
अंजू डूडेजा के वीडियो ने इसे पुख्ता तौर पर साबित कर दिया है कि प्रद्युम्न को गोद में उठाने के लिए अशोक को स्कूल के शिक्षक ने कहा था। अंजू का कहना है कि दूसरी कक्षा की शिक्षक मौजूद नहीं थी। शैक्षणिक काम से बाहर गई हुई थी तो खुद वह उस कक्षा में गई और फिर एक शिक्षक को जाने का अनाउंसमेंट किया।

 

4 of 6
ryan school - फोटो : अमर उजाला
वह निकल रही थी, टॉयलेट पार करके अपने कमरे में जाना था। तभी टीचर ने रोक लिया कि परीक्षा में क्या क्या करना है। इस पर तीनों शिक्षक बात ही कर रहे थे, तभी माली हरपाल आया है बाजू पकड़कर बोला मैडम चलो देखो। एक लड़का खून से लथपथ पड़ा है। 
    
 
विज्ञापन

5 of 6
ryan school
अंजू कहती है कि पहले माली को बोला था। माली बहुत कमजोर था, उठा नहीं सकता था। माली के नहीं उठाने के बाद कंडक्टर को बोला, उसको उठाओ। गाड़ी बुलाया और फिर स्कूल से बच्चे को लेकर अस्पताल के लिए निकले।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुरुग्राम में स्कूल के बाहर जमा लोग
रास्ते में फोन से कॉर्डिनेट करते रहे और पहले सोचा आर्टेमिस लेकर जाएंगे। रास्ते में बादशाहपुर के लाइफ केयर अस्पताल में ले गए। वहां से एंबुलेंस में आर्टिमिस ले गए और जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

-रायन इंटरनेशनल स्कूल मर्डर
-अंजू मैडम के कहने पर अशोक ने उठाया था गोद में
-पुलिस अशोक को ही मान रही है मुख्य आरोपी​​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें