फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुहाग' के 10 टुकड़े: बेटे संग पति को दी खौफनाक मौत, गर्दन पर किए 25 वार... शरीर से खून बहाकर शव के किए टुकड़े

Tue, 29 Nov 2022 06:31 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तरह एक और वारदात सामने आई है। पत्नी पूनम देवी (48) ने बेटे दीपक (25) के साथ मिलकर पति अंजन दास (48) की चाकू से 35 से ज्यादा वारकर हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने पहले शरीर से खून बहाया और फिर शव के 10 टुकड़े कर पॉलिथीन में पैक कर फ्रीज में रख दिया। इसके बाद तीन-चार दिन तक शव के टुकड़ों को त्रिलोकपुरी और पांडव नगर में फेंकते रहे। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पांडव नगर में मानव शरीर के टुकड़े मिलने के सीसीटीवी फुटेज की मदद से सुलझाते हुए सोमवार को मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। अंजन दास के शव के छह टुकड़े बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Pandav Nagar Murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर शरीर के बाकी चार टुकड़ों की तलाश कर रही है। आरोपी का कहना है कि अंजन दास विधवा सौतेली बेटी और बेटे दीपक की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। वह दोनों से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास कर चुका था।
विज्ञापन

3 of 8
हत्यारोपी महिला पूनम और उसका पति अंजन जिसकी हत्या की गई - फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि पांडव नगर के रामलीला मैदान में पांच जून को पैरों के टुकड़े मिले थे। इसके बाद कुछ दिन तक मानव शरीर के और टुकड़े मिले। जिसे श्रद्धा के शरीर के टुकड़े समझकर दक्षिण जिला ने पूर्वी जिला पुलिस से संपर्क किया था। फॉरेंसिक जांच में पता लगा कि वह पुरुष के शरीर के हैं। पांडव नगर थाने में मामला दर्जकर जांच अपराध शाखा में तैनात एसीपी उमेश बड़थ्वाल की देखरेख में इंस्पेक्टर राकेश शर्मा व एसआई अमित ग्रेवाल की टीम ने जांच शुरू की।

4 of 8
हत्यारोपी बेटा दीपक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम को सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि एक महिला और पुरुष ने 31 मई से 1 जून के बीच शरीर के इन टुकड़ों को रामलीला मैदान व अशोक विहार के गंदे नाले समेत अन्य जगहों पर फेंका था। जांच में छह माह से अंजन दास के गायब होने की बात सामने आई।
विज्ञापन

5 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : ANI
साथ ही यह भी पता चला कि परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने अंजन की पत्नी पूनम व बेटे दीपक से पूछताछ की। वारदात के समय पहने हुए कपड़े बरामद होने के बाद दोनों ने अंजन दास की हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने चाकू और अंजन का मोबाइल हैं। पुलिस ने आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

6 of 8
आरोपियों का घर - फोटो : अमर उजाला
गर्दन पर किए थे 25 से ज्यादा वार
आरोपी पूनम ने बेटे दीपक के साथ मिलकर पति अंजन दास की बेरहमी से हत्या की थी। दोनों ने मिलकर 30 मई की रात अंजन दास को शराब में नींद की गोलियां पिला दी। बेसुध होने पर कमरे में ही उसकी गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने अंजन की गर्दन पर ही चाकू (ड्रेगन) से 25 से ज्यादा वार किए। इसके बाद उसके शरीर पर अन्य हिस्सों पर वार किया।
विज्ञापन

7 of 8
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
शरीर को खून बहने के लिए छोड़ा
मौत होने के बाद आरोपियों ने शरीर को खून बहने के लिए छोड़ दिया। 31 मई की दोपहर में इन्होंने खून को कमरे से एकत्रित कर बाथरूम में डाल दिया और दरांती से अंजन दास के शव के 10 टुकड़े कर दिए। 31 मई को ही रात को इन्होंने शव के टुकड़ों को फेंकना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

8 of 8
आरोपियों का घर - फोटो : अमर उजाला
सिर को बाद में फेंका था
जिस तरफ आरोपी आफताब ने श्रद्धा के सिर को बाद में फेंका था उसी तरह पूनम और दीपक ने भी अंजन दास के सिर को बाद में फेंका था। आफताब की तरह इनको लगता था कि सिर पहले फेकेंगे तो पहचान हो जाएगी और दोनों पकड़े जाएंगे। आरोपियों ने अंजन दास के सिर को जमीन में गाड़ दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें