फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: सरेआम सड़क पर काट दिया युवक का गला

विज्ञापन
1 of 5
ट्रैक्टर के आगे मोटरसाइकिल निकालने को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की मौत का सबब बना। गांव लौट रहे युवक को हमलावरों ने रास्ते में रोक कर चाकुओं से वार किए और गर्दन काट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना में एक हत्यारोपी को भी चाकू लगा है। इससे माना जा रहा है कि मृतक पक्ष की ओर से भी हमला किया गया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव मे तनाव व्याप्त है।
 
विज्ञापन

हैवानियत: सरेआम सड़क पर काट दिया युवक का गला

2 of 5
गढ़खेड़ा निवासी विकास उर्फ विक्की बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे ट्रैक्टर लेकर खेत पर जा रहा था। गांव से बाहर योगेंद्र अपनी बाइक लेकर ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास करने लगा। तीन सवारियां बैठी होने की वजह से योगेंद्र की बाइक आगे निकलने के बाद अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के आगे गिर गई। विकास ने योगेंद्र को कुछ कह दिया। इस पर विवाद बढ़ गया। विकास के मुताबिक योगेंद्र, जंगली और एक अन्य साथी ने उसे चाकू लेकर दौड़ा लिया। खेत में काम कर रहे अन्य लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया था। इस बात की शिकायत विकास के पिता नाफे सिंह ने योगेंद्र के घर पर जाकर की, लेकिन वहां भी दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

हैवानियत: सरेआम सड़क पर काट दिया युवक का गला

3 of 5
विकास का छोटा भाई ऊधमसिंह कांवड़ के लिए डीजे बुक कराने पन्हेड़ा गांव गया था। शाम साढ़े छह बजे वह वापस लौट रहा था। डहर स्कूल के पास कुछ लोगों ने उसे पकड़कर चाकू से हमला बोल दिया। गर्दन में चाकू लगने से ऊधम सिंह लहूलुहान हो जमीन पर गिरकर तड़पने लगा और हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन फौरन मौके पर पहुंचे और घायल ऊधम सिंह को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गांव के योगेंद्र, जंगली सहित पांच लोगों के खिलाफ ऊधम की हत्या करने का केस दर्ज कराया है। योगेंद्र के शरीर पर भी चाकू के कई घाव हैं।

हैवानियत: सरेआम सड़क पर काट दिया युवक का गला

4 of 5
उसके परिजनों ने थाने में विकास के परिजनों के खिलाफ हत्या के इरादे से हमला करने की शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस योगेंद्र का इलाज करा रही है। एसएचओ प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि फिलहाल हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच शुरू हो गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक ऊधम सिंह के परिजनों ने पोस्टमॉर्टम में देर होने पर बीके अस्पताल में हंगामा करने का प्रयास किया। पुलिस पर दोषियों की गिरफ्तारी न किए जाने का आरोप लगाते हुए दबाव बनाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैवानियत: सरेआम सड़क पर काट दिया युवक का गला

5 of 5
लोगों का कहना था कि एक हत्या आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहा है, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस पर एसएचओ छांयसा ने मातहतों को फोन कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार हो चुका था। उधर, दोनों पक्ष एक ही गांव के होने की वजह से तनाव गांव में तनाव व्याप्त है। ग्रामीणों की मानें तो आरोपी पक्ष के युवक नशेबाजी कर दबंगई करते हैं। लोगों को डर है कि घटना के बाद गांव में और हत्याएं होने का सिलसिला न चल पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें