अपराध शाखा ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया और सभी फ्लोर की फोटो इमेजिंग कराई। इसके अलावा बिल्डिंग की पहली व दूसरी मंजिल की 3डी स्कैनिंग भी कराई गई। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई कि सबसे पहले आग दूसरी मंजिल के बिजली मीटर में लगी थी और वहां से ऊपरी मंजिलों की ओर फैलती चली गई। जांच में पुलिस को मौके पर किसी भी कमरे से अंगीठी, हीटर, सिलिंडर व चूल्हा नहीं मिला है। उधर, रेहान का कहना है कि बिल्डिंग में घटनावाली रात कर्मचारियों ने कोई पार्टी आयोजित की होगी। इस कारण वहां इतने लोग मौजूद थे।