हादसे वाली इमारत के ठीक पीछे रहने वाले मोहम्मद सलीम बताते हैं कि उस समय इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी थी। उस समय उसके मकान के हिस्से को आग से नुकसान पहुंचा था। घर में एक हिस्से को तुड़वाकर दोबारा बनवाना पड़ा था। फैक्टरी मालिक दबंग है, इसलिए वह बहुत ज्यादा इसका विरोध भी नहीं कर पाए थे। रविवार को आग लगने के बाद दोबारा उसके मकान को हल्का नुकसान पहुंचा है। सलीम ने बताया कि सुबह पांच बजे जैसे ही शोरशराबा हुआ उसकी आंख खुल गई।