फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी अग्निकांडः पढ़िए भयानक मंजर की कहानी चश्मदीद फिरोज की जुबानी

Sun, 08 Dec 2019 06:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
घटनास्थल पर केजरीवाल का विरोध करता शख्स - फोटो : अमर उजाला
अनाज मंडी में लगी आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि धुंए में फंसे लोग खुद को बचाने की गुहार लगाते रहे लेकिन कुछ ही पल बाद उनकी आवाजें बंद होने लगी। अपनी जान बचने की उम्मीद में कुछ लोग इमारत में इधर उधर भागने लगे। कुछ ऐसे लोग थे जिन्हें मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने छत पर जाकर जान बचाई।
 
विज्ञापन

2 of 5
अनाज मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
फैक्टरी के पड़ोस में रहने वाले चश्मदीद मोहम्मद फिरोज ने बताया कि घटना के समय अजान की आवाजें आ रही थी। वह बाहर निकला तो देखा कि पड़ोस की इमारत से धुंआ निकल रहा है। लेकिन इमारत बाहर से बंद होने की वजह से कोई अंदर नहीं जा पा रहा था। अंदर मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए चिल्ला रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
अनाज मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
अंदर नहीं जा पाने की स्थिति में बाहर मौजूद लोग बाल्टी से पानी फेंक कर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इसी बीच फायर कर्मी मौके पर पहुंच गए। गली सकरी होने की वजह से फायर की छोटी गाडिय़ां ही अंदर पहुंच पाई।
 

4 of 5
अनाज मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
मजदूरों को फंसा देख फायरकर्मी दूसरे मकान से छत पर पहुंचे और फिर उपर के दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश कर लोगों को बचाई। पड़ोस में रहने वाले खालिद ने बताया कि उसकी आग लगने वाली इमारत में की तीसरी मंजिल पर रहने वाले अफरोज से बात हुई थी। उसने बताया कि वह करीब साढ़े चार बजे सुबह तक काम करने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। थोड़ी सी नींद लगी थी कि कि करीब सवा पांच बजे शोर सुनकर उसकी नींद खुल गई। वह बाहर की ओर गया, लेकिन पूरी मंजिल पर काला धुंआ फैल हुआ था। जिसकी वजह से उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। वह इमारत की उपरी मंजिल की ओर भागा। फिर फायरकर्मियों के आने के बाद उसकी जान बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनाज मंडी स्थित अवैध फैक्टरी - फोटो : अमर उजाला
इन इलाकों में सबसे ज्यादा अवैध फैक्ट्रियां व कारखाने
जिन इलाकों में सबसे ज्यादा समस्या हैं, उनमें चांदनी चौक, बाहरी दिल्ली के कई गांव, शाहदरा, विश्वास नगर, गांधी नगर, धर्मपुरा, कैलाश नगर, रघुवरपुरा, करावल नगर, सभापुर, सबोली, तुगलकाबाद विस्तार, सोनिया विहार, मौजपुर, चांद बाग, चौहानपट्टी, खजूरी खास, सुल्तानपुरी, नंद नगरी, मदनपुर खादर, कोटला मुबारकपुर, दिलशाद गार्डन, मंडावली, न्यू अशोक नगर, गाजीपुर, चिल्ला गांव, बुराड़ी, समसपुर, बादली, मंगोलपुरी, जहांगीर पुरी, शालीमार बाग, पीतमपुरा, संगम विहार, कालकाजी, जंगपुरा, भोगल, खानपुर, अंबेडकर नगर, मदनगीर, मटियाला, तिलक नगर, नवादा, उत्तम नगर, हरि नगर, सागरपुर, डावरी, पालम, कापसहेड़ा, मंडोली आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें