कासना कस्बे में स्थित निजी बैंक के एटीएम से पांच सौ के नकली नोट निकलने पर हंगामा हो गया। एटीएम से तीन लोगों के पांच-पांच सौ के सात नोट नकली निकले तो जमकर हंगामा किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
atm dispense fake note
- फोटो : ani
पुलिस मामला बैंक से जुड़ा बताकर चली गई। कासना कस्बे के रहने वाले धमेंद्र नागर ने निजी बैंक के एटीएम से देर शाम पांच हजार रुपये निकाले। एटीएम से पांच-पांच सौ के कुछ नोट नकली निकले। इसके बाद कस्बे के ही साबिर ने उसी एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले।
विज्ञापन
3 of 5
atm dispense fake note
- फोटो : ani
उन्हें भी पांच सौ के कुछ नोटों पर रंग लगा मिला। कुछ नोट नकली निकले थे तो कुछ के कोने कटे हुए थे।
4 of 5
atm dispense fake note
- फोटो : ani
एक अन्य युवक ने भी उसी एटीएम से रुपये निकाले तो उसे भी नकली नोट मिले। डायल 100 को सूचना देने पर पुलिस पहंची, लेकिन जल्द ही लौट गई।
पीड़ितों ने एटीएम में लिखे नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करानी चाही, लेकिन वहां बात नहीं हो सकी। कुछ देर बाद ही बिजली जाने से एटीएम ठप हो गया। इसके बाद लोगों ने देर तक हंगामा किया।