फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या स्मार्ट फोन की इस खूबी को जानते हैं आप, जो बताता है परिवार के हर सदस्य की लोकेशन

Sun, 27 Aug 2017 03:37 PM IST
अमित सिंह/अमर उजाला, नोएडा

सार

स्मार्ट फोन से सुनिश्चित करें अपनों की सुरक्षा
फैमिली लोकेटर ऐप से कभी भी जान सकते हैं लोकेशन
कुछ फोन में तो फैमिली लोकेटर फीचर पहले से ही इनबिल्ड 



नोएडा।
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : mobile
आप अपने स्मार्ट फोन का प्रयोग किस लिए करते हैं। कॉल, एसएमएस, चैटिंग, गाने सुनने, वीडियो देखने, इंटरनेट चलाने, सोशल मीडिया से जुड़े रहने या ऑनलाइन शॉपिंग आदि के लिए। कम लोग जानते हैं कि उनका मोबाइल इससे भी ज्यादा स्मार्ट है। जरूरत है हमें अपने स्मार्ट फोन को पहचानने की। हमारे परिवार का कोई सदस्य खास तौर पर महिलाएं या बच्चे घर से बाहर हों और काफी देर तक वापस न लौटे तो चिंता होने लगती है। ऐसे में अगर उनका फोन न मिले और बाहर अंधेरा हो चुका हो तो चिंता और बढ़ जाती है। 
कई बार फोन भी नहीं मिलता है। ऐसे में अगर आप ने अपने स्मार्ट फोन में फैमिली लोकेटर जैसे कुछ स्मार्ट ऐप डाउनलोड कर रखे हों तो चिंता थोड़ी कम हो सकती है। यह ऐप आपको हर वक्त अपनों की लोकेशन बताते रहते हैं। कुछ फैमिली लोकेटर ऐप ऐसे भी हैं जो मोबाइल में इंटरनेट न चलने पर भी काम करते हैं। इसके अलावा कुछ स्मार्ट फोन में फैमिली लोकेटर फीचर इनबिल्ड होता है, जिसे फोन के सेटिंग में जाकर घर के सदस्यों या दोस्तों आदि के साथ जोड़कर एक्टिवेट किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 7
जीपीएस व पैनिक बटन हुआ अनिवार्य: 2017 से लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ने सभी मोबाइल फोन में जीपीएस व पैनिक बटन अनिवार्य कर दिया है। इस बटन का इस्तेमाल आप मुसीबत में होने पर बिना कॉल मिलाए संपर्क के लिए कर सकते हैं। इसके लिए यूजर को सेटिंग में जाकर अपने कुछ परिचितों का नंबर सेव करना होता है, जिससे वह मुसीबत के समय संपर्क करना चाहते हैं। पैनिक बटन नजदीकी पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट करता है।
विज्ञापन

3 of 7
जानकारी न होने से दिक्कत: साइबर क्राइम में पीएचडी कर चुके एसटीएफ के डॉ. एसपी त्रिवेणी सिंह के अनुसार, ज्यादातर स्मार्ट फोन यूजर अपने मोबाइल के 50 फीसदी फीचर का भी इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। फैमिली लोकेटर और एसओएस सेटिंग भी इनमें से एक हैं। इसके जरिये आप अपनों की लोकेशन हर वक्त देख सकते हैं। स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों के मोबाइल में ये फीचर काफी मददगार साबित हो सकता है।

4 of 7
पुश नोटिफिकेशन भी कारगर: कुछ फैमिली लोकेटर ऐप ऐसे हैं जिनमें आप अपनी प्रमुख लोकेशन जहां आपको नियमित जाना होता है जैसे स्कूल, कॉलेज, मंदिर, ऑफिस, पॉर्क आदि सेव कर सकते हैं। ऐसे में आप जब वहां पहुंचेंगे और वहां से निकलेंगे तो आपके परिवार के सदस्यों को पुश नोटिफिकेशन केजरिये जानकारी प्राप्त हो जाएगी। इसके अलावा आपके परिवार का कौन सा सदस्य पिछले दिनों कब कहां-कहां गया, इसे भी हिस्ट्री में जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
बैट्री पर भी रख सकते हैं नजर: कुछ फैमिली लोकेटर ऐप आपके अपनों के मोबाइल की बैट्री पर भी नजर रखते हैं। किसी सदस्य के मोबाइल की बैट्री कम होने पर ये ऐप आपको अलर्ट कर देते हैं। ऐसे में आप फोन कर संबंधित सदस्य को उसका मोबाइल चार्ज करने की याद दिला सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
गूगल मैप से भी देख सकते हैं लोकेशन: स्मार्ट फोन पर गूगल मैप से भी आप अपनों की लोकेशन देख सकते हैं। इसकेलिए गूगल मैप खोलिए फिर उसके सेटिंग के विकल्प पर जाकर शेयर लोकेशन पर गेट स्टार्टेड क्लिक कीजिए। शेयर योर रीयल टाइम लोकेशन में दो विकल्प मिलेंगे। एक में आप कुछ देर के लिए लोकेशन शेयर करने की सेटिंग कर सकते हैं। दूसरे विकल्प में आप तब तक लोकेशन शेयर जारी रख सकते हैं, जब तक आप उसे बंद न करें। विकल्प चुनने के बाद आपको मोबाइल के कॉटेक्ट लिस्ट में जाकर उन लोगों को चुनना होगा, जिनके साथ आप अपनी लोकेशन शेयर करना चाहते हैं। यही सेटिंग आपको उस मोबाइल फोन में भी करनी होगी, जिसकी लोकेशन आप देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रमुख फैमिली लोकेटर ऐप
1. जिओ जिल्ला (4.3 रेटिंग)
2. फैमिली सर्कल (4.6 रेटिंग)
3. कैच मी (4.9 रेटिंग)
4. फैमिली  4.2 रेटिंग)
5. लाइफ 360 (4.4 रेटिंग)
6. फैमिली लोकेटर एंड जीपीएस ट्रैकर (4.2 रेटिंग)
7. माई फैमिली (4.5 रेटिंग)
8. फैमिली लोकेटर एंड फ्रैंड ट्रैकर (4.5 रेटिंग)
(ये सभी ऐप एंड्रायड मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से फ्री डाउनलोड किए जा सकते हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें