अधिग्रहीत की गई जमीन के मुआवजे के लिए मंगलवार को सीपीडब्ल्यूडी अफसरों के साथ किसानों की बैठक बेनतीजा रही। बैठक से पहले किसानों ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को आईटीएस मोहन में ज्ञापन देकर मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
इन तस्वीरों को देख मोदी, अमित शाह को गंभीरता से सोचना पड़ेगा
2 of 10
उन्हें बताया कि मुआवजे के संबंध में मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन था। 19 जुलाई 11 को कोर्ट ने किसानों को मुआवजा देने का आदेश दिया था। ज्ञापनके बाद कलक्ट्रेट सभागार में सिटी मजिस्ट्रेट अतुल सिंह के साथ हुई बैठक में सीपीडब्ल्यू अफसरों ने पौने छह करोड़ देने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
इन तस्वीरों को देख मोदी, अमित शाह को गंभीरता से सोचना पड़ेगा
3 of 10
इस पर किसानों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर हरीश चौधरी, किशन पाल, रणधीर सिंह, यशपाल सिंह, अनिल चौधरी, विजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि रहे। किसानों की रैली से हापुड़ चुंगी, पुराना बस अड्डा, हापुड़ मोड़ और नया बस अड्डा पर जाम लग गया।
इन तस्वीरों को देख मोदी, अमित शाह को गंभीरता से सोचना पड़ेगा
4 of 10
भाकियू मेरठ मंडल के अध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि नितिन गडकरी ने शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू के साथ बैठक कराकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। रईसपुर के दर्जनाें किसान बीते 29 अप्रैल से खेत में धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
इन तस्वीरों को देख मोदी, अमित शाह को गंभीरता से सोचना पड़ेगा
5 of 10
आईटीएस इंस्टीट्यूट में चली प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान यूपी के मिशन-2017 जैसे गंभीर मुद्दे पर अमित शाह चर्चा करते रहे और उनकी पार्टी के ही कुछ वरिष्ठ सहयोगी ऊंघ रहे थे।
विज्ञापन
इन तस्वीरों को देख मोदी, अमित शाह को गंभीरता से सोचना पड़ेगा
6 of 10
दरअसल पिछले दो दिन से थके इन नेताओं को सभागार में एसी ने ऐसी ठंडक दी कि सुस्ती उन पर हावी होती चली गई। इनमें से कुछेक राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मंच पर आसीन थे तो कुछ नीचे प्रमुख कतार में।
विज्ञापन
इन तस्वीरों को देख मोदी, अमित शाह को गंभीरता से सोचना पड़ेगा
7 of 10
गाजियाबाद पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का यूपी गेट पर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के बहाने पूर्व सांसद और वर्तमान में कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य डा. रमेशचंद तोमर ने अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया।
इन तस्वीरों को देख मोदी, अमित शाह को गंभीरता से सोचना पड़ेगा
8 of 10
पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता विजय मोहन के नेतृत्व में लोग सुबह ही यूपी गेट पहुंच गए। पूर्व विधायक सुनील शर्मा की अगुवाई में भी टीम ने पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उसके बाद अमित शाह का मोहननगर पर स्वागत किया। यूपी गेट पर पार्षद सरदार सिंह भाटी,महानगर महामंत्री अजय शर्मा ने भी स्वागत किया।
इन तस्वीरों को देख मोदी, अमित शाह को गंभीरता से सोचना पड़ेगा
9 of 10
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने किसानों के मुआवजे को लेकर मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान दो दिवसीय बैठक की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। साथ ही भाजपा द्वारा इस मुद्दे पर आंदोलन की बात कही। बैठक में विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।
इन तस्वीरों को देख मोदी, अमित शाह को गंभीरता से सोचना पड़ेगा
10 of 10
प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रकाश शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को कृषि प्रस्ताव लाया गया। इसमें केंद्र सरकार की ओर से जारी किसानों की योजनाओं की जानकारी कार्यसमिति के सदस्य और जिलाध्यक्षाें को दी गई।