प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा दौरे के दौरान अपने चश्मे और ड्रेस कोड को लेकर सुर्खियों में आए आईएएस अधिकारी अमित कटारिया पर हुई कार्रवाई को लेकर उनका परिवार आहत है। (कुमार हरिओम/अमर उजाला ब्यूरो)
विज्ञापन
मोदी से हाथ मिला विवाद में आए IAS के परिवार ने बताया दर्द
2 of 11
कार्रवाई पर हालांकि परिवार के लोग ज्यादा बात करने से बच रहे हैं, पर इतना जरूर कहते हैं कि सरकार ने कानून के दायरे में रहकर ही कार्रवाई की होगी?
विज्ञापन
मोदी से हाथ मिला विवाद में आए IAS के परिवार ने बताया दर्द
3 of 11
छत्तीसगढ़ कैडर से आईएएस अधिकारी अमित कटारिया मूलरूप से गुड़गांव के हैं। उनके पिता सरकारी स्कूल से रिटायर्ड शिक्षक हैं।
मोदी से हाथ मिला विवाद में आए IAS के परिवार ने बताया दर्द
4 of 11
गुड़गांव के सेक्टर-15 पार्ट-एक में उनके पिता, मां और बड़े भाई का परिवार रहता है। छुट्टियों में अमित यहां आते-जाते रहते हैं। ये भी पढ़ें>>> गॉगल पहन विवाद में आए IAS की संपत्ति सुन उड़ जाएंगे होश!
विज्ञापन
मोदी से हाथ मिला विवाद में आए IAS के परिवार ने बताया दर्द
5 of 11
नौ मई को प्रधानमंत्री मोदी के दंतेवाड़ा दौरे के दौरान एयरपोर्ट पर बतौर डीएम प्रोटोकॉल के तहत अमित कटारिया पीएम का स्वागत करने पहुंचे। ये भी पढ़ें>>> न्यूजीलैंड गई इस भारतीय दुल्हन की पति ने ही बर्बाद की जिंदगी
विज्ञापन
मोदी से हाथ मिला विवाद में आए IAS के परिवार ने बताया दर्द
6 of 11
इस दौरान प्रधानमंत्री से हाथ मिलाते वक्त उन्होंने काले रंग का चश्मा और नीले रंग की शर्ट पहन रखी थी। आईएएस अमित कटारिया को प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का दोषी बताया गया। ये भी पढ़ें>>> अचानक सूनसान जगह पर रुकी ट्रेन, फिर हुआ दहलाने वाला कांड
विज्ञापन
मोदी से हाथ मिला विवाद में आए IAS के परिवार ने बताया दर्द
7 of 11
इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से डीएम को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी जारी की गई।
मोदी से हाथ मिला विवाद में आए IAS के परिवार ने बताया दर्द
8 of 11
मीडिया में आए मामले के बाद इस पर बहस छिड़ गई है। एक धड़ा इसे कानूनी रूप से सही, जबकि दूसरा गलत ठहरा रहा है। पूरे मामले के उठने के बाद अमित कटारिया का परिवार भी काफी आहत है।
मोदी से हाथ मिला विवाद में आए IAS के परिवार ने बताया दर्द
9 of 11
अपनी ईमानदारी और रमन सरकार के खास आईएएस अधिकारी के तौर पर जाने जाने वाले अमित कटारिया पर हुई कार्रवाई को लेकर उनके भाई अनिल कटारिया ने बताया कि प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर अगर कार्रवाई की गई है तो सरकार ने कानूनी दायरे में रहकर ही की होगी। अमित से अनजाने में ही गलती हुई थी।
मोदी से हाथ मिला विवाद में आए IAS के परिवार ने बताया दर्द
10 of 11
पेशे से बिजनेसमैन अनिल कटारिया ने बताया कि घटना के बाद अमित से बात हुई थी। वह बेहद शांत लगा। उसने बताया कि सरकार ने कानून के दायरे में रहकर ही कार्रवाई की है जो उसे मंजूर है। उसने बताया कि मुझे अपना काम करना है। ईमानदारी से करता रहूंगा।
मोदी से हाथ मिला विवाद में आए IAS के परिवार ने बताया दर्द
11 of 11
इस मामले में कटारिया का परिवार ने कहा कि अमित काफी समझदार, गंभीर और ईमानदार अधिकारी है। वह जानबूझ कर ऐसी गलती नहीं कर सकता। अमित के भाई से इस मामले पर इससे ज्यादा कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।