फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में बनी है 522 फीट वाली सरदार पटेल की मूर्ति, अमेरिकी आर्किटेक्ट ने सुझाया था राम सुतार का नाम

Sat, 27 Oct 2018 02:10 PM IST
सुशील पांडेय, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
मूर्ति के पास खड़े राम सुतार - फोटो : अमर उजाला
गुजरात के साधूबेत में 31 अक्तूबर को नर्मदा नदी के किनारे 522 फीट ऊंची सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मूर्ति का शुरूआती मॉडल और चीन में निर्माण के दौरान पूरी देखरेख का जिम्मा नोएडा के पद्म भूषण मूर्तिकार रामसुतार के जिम्मे रहा। खास बात यह कि मूर्ति के निर्माण में सहयोग देने के लिए राम सुतार का नाम अमेरिकी इतिहासकार ने सुझाया था।
विज्ञापन

2 of 5
Statue of Unity
मूर्तिकार राम सुतार के पुत्र अनिल सुतार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लगी सरदार पटेल की मूर्ति देखी थी। इसी मूर्ति को देख उन्होंने सरदार पटेल की इसी तरह की एक बड़ी मूर्ति बनवाने के बारे में सोचा था। इसके बाद मूर्ति निर्माण के लिए एक ट्रस्ट बनाया गया। यहां मूर्ति के अलावा ऑडिटोरियम, घूमने लायक जगह और कई और चीजें बनाई जानी थी। लिहाजा साधुबेत में निर्माण का जिम्मा अमेरिकी आर्किटेक्ट माइकल ग्रेव्स को दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
Statue of Unity
इसके बाद अब सरदार पटेल की मूर्ति का भी चयन करना था। यह सबसे बड़ा काम था कि यह मूर्ति किस तरह की होगी। उसकी वेशभूषा, चेहरे की बनावट और अन्य काम तय करने थे। तब अमेरिकी इतिहासकार और पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर माइकल माइस्टर को यह जिम्मा सौंपा गया कि वह पूरे भारत में घूमकर जगह-जगह लगे सरदार पटेल की मूर्ति का निरीक्षण करें। माइस्टर ने पूरे भारत का भ्रमण किया और जगह-जगह जाकर सरदार पटेल की मूर्तियों को देखा। अंतिम तौर पर उन्हें अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लगी हुई मूर्ति पसंद आई। इस मूर्ति को राम सुतार ने बनाया था। लिहाजा उनका नाम आगे बढ़ा दिया गया।

4 of 5
Statue of Unity
सबसे पहले बनाया तीन फुट का मॉडल
मूर्तिकार राम सुतार को काम मिलने के बाद उन्होंने सबसे पहले तीन फुट का मॉडल बनाया। इसके बाद 18 फीट का मॉडल बनाया गया। 18 फीट के मॉडल को पीएम मोदी ने भी देखा था। बाद में इसकी लंबाई बढ़ाते हुए 30 फीट की गई। 522 फीट ऊंची मूर्ति निर्माण का काम एल एंड टी को मिला। मूर्ति निर्माण का काम चीन में हुआ। वहीं समय-समय पर राम सुतार चीन जाकर अपनी सलाह देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Statue of Unity
पीएम ने ट्वीट करके राम सुतार को दी बधाई
नोएडा निवासी प्रख्यात मूर्तिकार पदम भूषण रामवनजी सुतार को 2016 का टैगोर सांस्कृतिक समरसता पुरस्कार दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट करके राम सुतार को बधाई दी है। कहा है कि राम सुतार ने मूर्तिकला में कई कीर्तमान स्थापित किए हैं। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, बापू व टैगोर आदि की मूर्तियों बनाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें