फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की बड़ी ऑनलाइन कंपनी को 7 साल के रुद्र के लिए बदलनी पड़ी अपनी पॉलिसी

Thu, 21 Apr 2016 07:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रूद्र को ‌म‌िला लाइटसेबर - फोटो : बनानी सरकार के फेसबुक प्रोफाइल से
विज्ञापन
अगर आपने हॉलीवुड फिल्म स्टार वार्स देखी है तो आप जेडी शब्द से भलिभांति परिचित होंगे। इस फिल्म में जेडी उन लोगों को कहते हैं जो असहाय लोगों की मदद करते हैं और उन्हें खतरों से बचाते हैं।
विज्ञापन

रूद्र और अमेजन का ड‌िलीवरी ब्वॉय - फोटो : बनानी सरकार के फेसबुक प्रोफाइल से
इन लोगों को जेडी नाइट्स कहते हैं और इनके पास एक हथियार होता है जिसे लाइटसेबर कहते हैं। यह तलवार जैसा दिखने वाला हथियार होता है लेकिन में लाइट सी जलती है और क्रिस्टल की मदद से कंट्रोल होती है। फिल्म स्टार वार्स के दिवानों के लिए लाइटसेबर हासिल करना जेडी बनने जैसा है।

रूद्र का अमेजन को ल‌िखा लेटर - फोटो : बनानी सरकार के फेसबुक प्रोफाइल से
इस फिल्म के बच्चे बहुत दिवाने हैं और उन्हीं में से एक दिवाना है दिल्ली का 7 साल का रूद्र जिसने लाइटसेबर पाने के लिए जो किया उसे अगर आप जानेंगे तो आपको भी उससे प्यार हो जाएगा। ठीक वैसे ही जैसे लाइटसेबर बेचने वाली ऑनलाइन कंपनी अमेजन को हो गया और उन्‍होंने छोटे रूद्र को न सिर्फ लाइटसेबर भेजा बल्कि कुछ और भी भेजा जो बेहद अनमोल है।

रूद्र की मां बनानी सरकार का फेसबुक पोस्ट - फोटो : बनानी सरकार के फेसबुक प्रोफाइल से
रूद्र के लाइटसेबर पाने की कहानी खुद उसकी मां बनानी सरकार जोशी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि 'जब पिछले साल स्टार वार्स फिल्म आई तब से ही रूद्र को लाइटसेबर चाहिए था। मैंने रूद्र को बोला कि वो इसके लिए पैसे इकट्ठा करे। उसने ये किया और पूरे 1006 रुपए सिक्कों में इकट्ठा किए।

रूद्र का लाइट सेबर - फोटो : बनानी सरकार के फेसबुक प्रोफाइल से
मेरे लिए ये मुश्किल था कि मैं उन सिक्कों को नोट में बदलवाऊं, इसलिए मैंने रूद्र को कहा कि वो अमेजन को चिट्ठी लिखे कि क्या वो कैश ऑन डिलिवरी करेंगे अगर रूद्र उन्हें सिक्के दे तो? रूद्र ने ‌ठीक वैसे ही किया।

- फोटो : बनानी सरकार के फेसबुक प्रोफाइल से
इसके बाद तो अमेजन से जो प्रतिक्रिया आई वो हैरान कर‌ने वाली थी। उन्होंने रूद्र को गिफ्ट के रूप में लाइटसेबर भेजा और इससे अच्छा क्या होगा कि ये गिफ्ट उसे बंगाली नव वर्ष के दिन मिला।'

अमेजन ने रूद्र को भेजा पत्र - फोटो : बनानी सरकार के फेसबुक प्रोफाइल से
रूद्र की चिट्ठी के जवाब में अमेजन ने भी उसे एक चिट्ठी भेजी जिसमें लिखा, 'बहुत समय पहले बहुत-बहुत दूर एक गैलेक्सी में एक बच्चा रहता था जिसका नाम रूद्र था। रूद्र को इंतजार था कि उसे लाइटसेबर मिल जाए ताकि वो फोर्स ज्वाइन करके जेडी बन सके।'
विज्ञापन

योडा का पर्सनल संदेश - फोटो : बनानी सरकार के फेसबुक प्रोफाइल से
अमेजन ने आगे लिखा, 'रूद्र ने अमेज-एम्पायर को लाइटसेबर पाने के लिए एक चिट्ठी लिखी। तब योडा ने फैसला किया कि ये बच्चा बड़े काम करने के लिए पैदा हुआ और उसे सेबर दे दिया जाए ताकि वो जेडी फोर्स ज्वाइन कर ले।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें