Police ki Pathshala
- फोटो : Rajan Rai
एसएसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया जानकारी के लिए एक अच्छा साधन है, लेकिन उसको बेहद ही सतर्कता के साथ प्रयोग करना चाहिए। फेसबुक, व्हाटसएप, इंस्ट्राग्राम और ट्विटर का इस्तेमाल करना अच्छा है, लेकिन सुरक्षा से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। फेसबुक से आपकी जानकारी लेकर अपराधी क्राइम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के प्रति लोगों के नकारात्मक विचार होते हैं। मगर पुलिस भी वैसे ही होती है जैसा वहां का समाज होता है। इसलिए आप समाज के नए चेहरे हैं और आपको भविष्य में शहर, प्रदेश और देश चलाना है। इसलिए एक बेहतर समाज का निर्माण करें।