alwar lynching
- फोटो : अमर उजाला
कोल गांव के पूर्व सरपंच हरलाल का कहना है कि यहां लोगों का मुख्य व्यवसाय पशुपालन और खेती है। उन्होंने जोर देकर कहा, गांव में कोई भी गोहत्या के लिए गाय नहीं लाता। आज भी गांव के फज्जर, दीनू, सुंदर, कल्लू, कमरू, अमरू सहित सैकड़ों ग्रामीणों के पास दुधारू गाय हैं। कथित गोरक्षकों द्वारा मौत के घाट उतारे गए रकबर उर्फ अकबर के घर में भी 5 गाय हैं, जिनमें से एक दूध दे रही है।