संत निरंकारी मिशन की पांचवीं और पहली महिला सद्गुरु माता सविंदर हरदेव महाराज का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इनके निधन से संत निरंकारी मंडल में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार शाम करीब पांच बजकर पांच मिनट पर दिल्ली के बुराड़ी स्थित निरंकारी कॉलोनी में माता सविंदर का निधन हुआ। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार थीं। क्या आप जानते हैं कि माता सविंदर कौर का जन्म कहां हुआ और उनकी शिक्षा और शादी कहां कब और कैसे हुई, तो जानने के लिए पढ़ें माता के प्रेरणादायी जिंदगी की पूरी कहानी...