खतरों के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर नए अंदाज में टीवी पर दिखेंगे। जल्द ही वह लाइफ ओके चैनल पर डेयर टू डांस शो को होस्ट करते नजर आएंगे। बुधवार को अक्षय कुमार इस शो के प्रमोशन के लिए राजधानी पहुंचे। उनके साथ डांस शो में भाग ले रहीं सनम व एमिला भी मौजूद थीं। अक्षय ने दावा किया उनके शो में खतरा और मनोरंजन दोनों होगा। टीवी शो में अक्षय, प्रतिभागियों से हवा में, पानी के अंदर, आग के बीच और बर्फ के ऊपर स्केटिंग पहनाकर डांस करने को कहेंगे।