akshay kumar
हमेशा अफेयर की वजह से चर्चा में रहने वाले अक्षय कुमार एक बार फिर किसी के प्यार में पड़ चुके थे और वो कोई और नहीं बल्कि अपनी जमाने के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना थीं। 1999 ये वही साल था जब अक्षय का नाम ट्विंकल खन्ना के साथ जोड़ा जा रहा था। इसी साल दोनों ने जुल्मी, इंटरनेशनल खिलाड़ी जैसी फिल्में साथ की थी। अक्षय और ट्विंकल ने कुछ साल डेट करने के बाद साल 2001 में शादी कर ली थी। आज दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं। दोनों के 2 बच्चें हैं।