फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय के बर्थडे से ठीक 1 दिन पहले पत्नी का बड़ा बयान, बोलीं- 'मेरी फिल्मों को कर दो बैन'

Sat, 08 Sep 2018 06:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Twinkle Khanna

एक जमाने में बरसात और मेला जैसी हिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने अपनी एक्टिंग को लेकर एक ऐसी बात कही है जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। दरअसल ट्विंकल ने कहा है कि उन सारी फिल्मों को बैन कर देना चाहिए जिसमें मैंने एक्टिंग की है। वह यहीं पर शांत नहीं हुई उन्होंने कहा कि मुझमें एक्टिंग का गुण नहीं है और वो अपने एक्टिंग करियर को लेकर शर्मिंदा हैं।

 

 

विज्ञापन

2 of 5
twinkle khanna - फोटो : self
ट्विकंल ने यह बात अपनी अगली किताब द पायजामाज आर फॉरगिविंग के लॉन्चिंग मौके पर कही हैं। जब एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि क्या उनकी फिल्मों का रीमेक बनना चाहिए । जिसके जवाब में वो कहती है कि वह नहीं चाहती हैं कि उनकी फिल्मों का रीमेक बने क्योंकि वो अपने फिल्मी करियर से खुश नहीं हैं। ट्विंकल इतने पर ही नहीं रूकीं उन्होंने कहा कि जब भी कोई मुझसे मेरे फिल्मी करियर को लेकर सवाल करता है तो मैं उससे कहती हूं कि मुझे भूलने की बीमारी है और मुझे कुछ भी याद नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
twinkle khanna - फोटो : self

बता दें कि यह कि बुक लांचिग के मौके पर उनके साथ उनके पति अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, सोनम कपूर और करण जौहर सहित बॉलीवुड के की सितारे मौजूद रहे। साल 1995 में फिल्म बरसात से बॉलीवुड में धमाकेदार एक्टिंग करने वाली ट्विंकल ने मेला, बादल, जुल्मी जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि फिल्में बॉक्स अॉफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं। उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार से साल 2001 में शादी की और एक्टिंग करियर को बॉय-बॉय कह दिया था।

4 of 5
Twinkle Khanna
अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना फुलटाइम राइटर बन चुकी हैं। 'मिसेज फनीबोन्स' और 'द लीजंड ऑफ लक्ष्मीप्रसाद'  'पायजामाज आर फॉरगिविंग' उनकी तीसरी किताब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Twinkle and Alka
'पायजामाज आर फॉरगिविंग' में ट्विंकल ने एक तलाकशुदा महिला की कहानी लिखी है जिसकी मुलाकात एक दिन अचानक केरल के स्पा में अपने पूर्व पति और उसकी गर्लफ्रेंड से होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें