फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग कहते थे सुशांत जैसा दिखता हूं, आज ऐसा लगा जैसे मैं खत्म हो गया: अक्षत चोपड़ा

Mon, 15 Jun 2020 12:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम/फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 7
सुशांत सिंह राजपूत अक्षत चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर से पूरा गुरुग्राम भावुक हो उठा है। लोगों के लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि एक युवा अभिनेता उनके बीच नहीं रहा। टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से शुरुआत करने वाले सुशांत ने 34 की उम्र में काय पो छे, केदारनाथ, छिछोरे जैसी बड़ी फिल्में देकर सभी के दिलों में जगह बना ली थी। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म में किए किरदार पर उन्होंने सभी के मन पर छाप छोड़ी थी। बड़े स्तर पर युवाओं, कलाकारों ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रृद्धांजलि अर्पित की है। बकौल अभिनेता अक्षत चोपड़ा, जब बॉलीवुड में कदम रखा था तो लोग कहते थे कि मैं सुशांत जैसा दिखता हूं। जानिए उन्होंने आगे क्या कहा...
विज्ञापन

2 of 7
अक्षत चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
अक्षत का कहना है कि जब बॉलीवुड में कदम रखा था तो लोग कहते थे कि मैं सुशांत जैसा दिखता हूं। आज ऐसा लगा जैसे मैं खत्म हो गया हूं। वह हमेशा से मेरी प्रेरणा थे। जमीन से जुड़ा हुआ कलाकार जिसे आज हम सभी ने खो दिया। क्यों हुआ, कैसे हुआ कुछ नहीं पता मगर बॉलीवुड ने इस वर्ष बहुत बड़ा सितारा खो दिया।

विज्ञापन

3 of 7
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
वहीं अभिनेता मोहन कांत ने बताया कि मैं निशब्द हूं। मैं इस हादसे के बाद इस 2020 वर्ष को खत्म करना चाहता हूं। इरफान खान, ऋषि कपूर और अब सुशांत। बॉलीवुड इंडस्ट्री पर यह दौर किसी ग्रहण से कम नहीं है। सुशांत एक बेहतरीन अभिनेता थे। जिसके जाने का दुख व्यक्त नहीं किया जा सकता। 

4 of 7
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media
हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष संजय भसीन ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बॉलीवुड ने इन दिनों कोई आम अभिनेता नहीं बल्कि तीन बड़े सितारों को खोया है। सुशांत बॉलीवुड के नए चमकदार सितारे की तरह थे। इसकी प्रतिभा की चमक काई पोचे, धोनी, छिछोरे जैसी फिल्मों से दूर-दूर तक फैली थी। 
विज्ञापन

5 of 7
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media
मैं शूटिंग के दौरान सुशांत से कई बार मिल चुका हूं। वे बेहद शांत स्वभाव के थे। वे किसी को भी पलभर में हंसा देते थे। छिछोरे फिल्म के लिए उन्होंने मुझे ऑफर किया था मगर किसी कारणवश नहीं जा पाया। उनका इस तरह से जाना फिल्म उद्योग के लिए बड़ा नुकसान है। वे सिनेमा को अपनी प्रतिभा से ऊंचाई की तरफ ले कर गए। उनकी याद फिल्म उद्योग को हमेशा सताएगी। - सोहित विजय सोनी, टीवी एक्टर 
विज्ञापन

6 of 7
सुशांत सिंह राजपूत
यह बेहद दुखद खबर है। सुशांत के इस तरह से चले जाने से सिने जगत को भारी क्षति पहुंची है। मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है। मैं कहना चाहूंगा कि जो लोग डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। उन्हें बाहर आना चाहिए, अपनी बीमारी छुपाने की बजाए परिजनों और दोस्तों के साथ शेयर करनी चाहिए।  - प्रशांत चावला, टीवी एक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत के इस तरह से चले जाने का बेहद दुख हुआ। लोगों को डिप्रेशन में आने की बजाए अपनी समस्या को एक दूसरे से सांझा करना चाहिए। दोस्तों और करीबियों को भी इससे उबरने में एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। हो सके तो उनकी विशेषज्ञ से काउंसिल भी करवानी चाहिए।  - हिमानी कपूर, सिंगर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें