फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख में एक को होती है ये बीमारी, चंद कदम चलते ही इस बच्चे के पैर से बहने लगता है खून

Thu, 27 Oct 2016 11:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अक्षज खंडेलवाल
तीन साल की उम्र में अक्षज खंडेलवाल एक ऐसी बीमारी से पीड़ित हैं जो एक लाख में से किसी एक को होती है। उनका पैर सामान्य की तुलना में चार गुना ज्यादा मोटा है। (साभार: dailymail)
विज्ञापन

2 of 5
अक्षज खंडेलवाल
अक्षज क्लिप्ड ट्रिनॉनी सिंड्रोम (केटीएस) नाम की बीमारी से पीड़ित हैं जिसका उनके पैर पर ऐसा असर है कि वो ठीक से चल भी नहीं पाते। बीमारी कितनी खतरनाक है इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि अगर वो कुछ कदम से ज्यादा चलने की कोशिश करते हैं तो उनके पांव से खून बहने लगता है। इस बीमारी की वजह से वो खुद से स्कूल भी नहीं जा पाते।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षज खंडेलवाल
अपनी बीमारी से अपरिचित ‌अक्षज को लगता है कि सामान्य की तुलना में कई गुना बड़ा उसका एक पैर कुदरत की ओर से दिया गया अनोखा गिफ्ट है इसलिए वो बहुत लकी है।

4 of 5
अक्षज खंडेलवाल
अक्षज की बीमारी से भी ज्यादा दुख देने वाली बात ये है कि लोग उसके पैर को देख कर उससे दूरी बना लेते हैं। दिल्ली में रहने वाले अक्षज के पिता अंकुर को डर है कि बड़े होने के साथ उनके बेटे को लोगों के इस व्यवहार की वजह से ज्यादा परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षज खंडेलवाल
अंकुर का कहना है कि मेरे बेटे को नहीं पता कि उसे क्या बीमारी है और हम नहीं चाहते कि उसे ये सब पता चले और वो दुखी महसूस करे। फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर भी अक्षज की इस बीमारी को लेकर दुविधा में हैं क्योंकि उन्हें भरोसा नहीं है कि इस बीमारी को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें