फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अख्तर से हुआ धोखा, साथी पुलिसकर्मी ने ही मारी गोली'

Wed, 27 Apr 2016 06:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी
विज्ञापन
1 of 6
मुठभेड़ में जान गंवाने वाले दरोगा अख्तर खान के परिजन मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान कोतवाल होम सिंह यादव के निलंबन के बाद भी मौके पर रहने से परिजन आगबबूला हो गए।
विज्ञापन

2 of 6
घटनास्थल पर अख्तर के पर‌िजन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
परिजनों ने होम और अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीबीआई जांच की मांग की। वहीं, हंगामा होता देखकर होम सिंह खिसक गए।
विज्ञापन

3 of 6
यहीं पर हुई थी मुठभेड़ - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
दोपहर में अख्तर खान के पिता बाबू खान, भाई यामीन, समीर और अन्य नई आबादी स्थित फुरकान के मकान पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अख्तर से धोखा हुआ है और साथी पुलिस ने ही गोली मारी है।

4 of 6
घटनास्थल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
इसी बीच समीर ने समाचार पत्र दिखाते हुए कहा कि जब कोतवाल को निलंबित कर दिया गया है तो वह घटनास्थल पर क्यों मौजूद है।
विज्ञापन

5 of 6
अख्तर खान के प‌िता - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
इससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस मामले को दबाने में लगी है। जो पुलिस टीम बदमाशों को पकड़ने के लिए गठित की गई थी, सभी के खिलाफ  मामला दर्ज होना चाहिए। भूमिका की गहनता से जांच जरूरी है, ताकि घटना के सही तथ्य सामने आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दादरी पुल‌िस - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
प‌िता के मुताब‌िक बेटे को गोली मारने वाले पुलिसकर्मी ही हैं। पूरी टीम के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। घटना की सीबीआई जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अगर पुलिस ने हत्यारों को बचाने का प्रयास किया तो आरपार की लड़ाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें