फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : दिवाली से पहले दिल्ली में दमघोंटू हुई हवा, गाजियाबाद का बुरा हाल, NCR के बाकी शहरों में भी संकट

Sun, 23 Oct 2022 07:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज सवेरे ऐसा रहा अक्षरधाम के आसपास माहौल... - फोटो : अमर उजाला
दिवाली करीब आते ही हवा दमघोंटू होने लगी है। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि सोमवार रात तक हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। ऐसे में सांसों पर संकट बढ़ना तय है। हवा के अधिक बिगड़ते ही ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) की पाबंदियां भी बढ़ाई जाएंगी। उधर, शनिवार को गाजियाबाद की हवा बेहद खराब हो गई है। दिल्ली ही हवा दिवाली से पहले ही बुरी श्रेणी में पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली प्रदूषण - फोटो : amar ujala
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, गाजियाबाद का एक्यूआई 312 रहा। वहीं, नोएडा का 290 और फरीदाबाद का 280 एक्यूआई रहा है। दिल्ली की हवा 265 एक्यूआई के साथ खराब श्रेणी में रही है। हालांकि, अगले 24 घंटे में इसके बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।
 
विज्ञापन

3 of 5
पराली - फोटो : ANI
प्रदूषण में पराली की हिस्सेदारी तीन फीसदी
केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 500 से कम जगहों पर पराली जलाने की घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं, जिनकी दिल्ली के प्रदूषण में तीन फीसदी से कम हिस्सेदारी रही। 2.5 से बड़े कणों की पीएम 10 में 46 फीसदी हिस्सेदारी रही है। पीएम 10 का स्तर 237 व पीएम 2.5 का स्तर 110 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक हवा की रफ्तार आठ से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है।

4 of 5
प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
कम होगा मिक्सिंग हाइट और वेंटिलेशन इंडेक्स का स्तर
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान शनिवार को हवा की दिशा उत्तरी की ओर रही है। अगले 24 घंटे में यह भी उत्तर की ओर रहेगी। शनिवार को मिक्सिंग हाइट का स्तर 2500 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 11700 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रहा। रविवार को मिक्सिंग हाइट और वेंटिलेशन इंडेक्स का स्तर कम होगा। मिक्सिंग हाइट का स्तर 1750 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स छह हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रह सकता है। बता दें कि वेंटिलेशन इंडेक्स का स्तर छह हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड से कम और हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रतिघंटा से कम होने पर प्रदूषकों को जमने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : पीटीआई
दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई
दिल्ली- 265
फरीदाबाद- 280
गाजियाबाद- 312
ग्रेटर नोएडा- 261
गुरुग्राम- 206
नोएडा- 290
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें