भारतीय वायुसेना ने पूरे शौर्य और गर्जना के साथ 84वां स्थापना दिवस मनाया। दिल्ली के पास स्थित हिंडन एयर बेस के आसमान पर सुबह ठीक आठ बजे वायुसेना के स्काई डाइवर ने खूबसूरत आकाश गंगा का फार्मेशन कर समारोह की शुरुआत की। इसके बाद अगले तीन घंटे तक जमीन पर जांबाजो के चुस्तपरेड और आसमान में दुश्मनों के होश उड़ा देने वाले सुपरसोनिक लड़ाकू विमानों के करतब ने मौजूद दर्शकों में गजब का जोश से भर दिया।
विज्ञापन
2 of 7
air force day
- फोटो : विवेक निगम
वायुसेना दिवस पर स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस समारोह का खास आकर्षण था। पाकिस्तान के साथ मौजूद तनाव के मद्देनजर इस समारोह की अभूतपूर्व सुरक्षा केइंतजाम किए गए। इस मौकेपर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायुसेना को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट संदेश में वायुसेना को देश के आसमान की रक्षा के लिए धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
3 of 7
air force day
- फोटो : विवेक निगम
भारत रत्न और वायुसेना के मानद ग्रुप कैप्टन सचिन तेंडुलकर पूरे यूनिफार्म में समारोह में मौजूद रहे। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरुप राहा ने कहा कि फोर्स किसी भी चुनौती केलिए तैयार है। वायुसेना के सुखोई, मिराज, जगुआर और मिग सीरिज के विमानों ने आसमान को चीरते हुए आवाज केरोमांच के साथ अपने शौर्य का शानदार प्रदर्शन किया।
4 of 7
air force day
- फोटो : विवेक निगम
दुनिया से चौथे सबसे बड़े भारतीय वायुसेना में शामिल यह चारो बम वर्षक पाकिस्तान और चीन दोनों के लिए सिरदर्दी का सबब माना जाता है। जगुआर आवाज की तेज गति से दुश्मन के इलाके में दूर तक घुस पर मार करने के लिए जाना जाता है। मिग-29 को उसकी जबरदस्त चुस्ती केलिए बाज का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 7
air force day
- फोटो : विवेक निगम
सुखोई से आकाश से जमीन पर मार करने वाले ब्रम्होस मिसाईल के प्रक्षेपण का चल रहा सफल प्रयोग वायुसेना की ताकत में खासा इजाफा करने वाला है। फ्रांस निर्मित रफेल विमान के शामिल करने के सरकार केफैसले से वायुसेना रोमांचित है। तीस साल की अवधि में तैयार किए गए स्वदेशी विमान तेजस ने पहली बार समारोह में करतब दिखाया।
विज्ञापन
6 of 7
air force day
- फोटो : विवेक निगम
करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उडने वाले तेजस के हल्का होने की वजह से इसमें दुश्मन के विमान को चकमा देने की गजब की क्षमता है। करतब में सिर्फ विमान ही नहीं बमवर्षक, एमआई-17 और देसी सारंग और घ्रुव हैलीकॉप्टर ने भी रोंकटे खड़े कर देने वाले करतब दिखाए।
साथ ही ग्लोबमास्टर और एएन-32 मालवाहक जहाज ने भी समारोह की शान में इजाफा किया। कुछ महीने पहले एएन-32 की दुर्घटना और उसमें मारेगए वायुसेना परिवार को इस मौकेपर याद किया गया। समारोह में दूसरे विश्वयुद्ध में इस्तेमाल किए गए विंटेज विमान टीम हार्वर्ड की भी नुमाइश की गई।