एम्स के डॉक्टरों ने वह कर दिखाया जो चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में अब तक नहीं हुआ। यहां के चिकित्सकों ने 5.018 किलोग्राम का किडनी ट्यूमर निकाल कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
देखिए वह चमत्कार जो मेडिकल साइंस में हुआ पहली बार
2 of 7
ट्यूमर किडनी से निकलकर पेट से होते हुए फेफड़े तक पहुंच गया था। साढ़े पांच घंटे की सर्जरी के बाद मरीज को नई जिंदगी मिली। मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन
देखिए वह चमत्कार जो मेडिकल साइंस में हुआ पहली बार
3 of 7
एम्स के सर्जिकल ऑनकोलॉजिस्ट के कंसलटेंट डॉ. एमडी रे ने बताया कि ट्यूमर दाईं किडनी से निकल कर पेट के कुछ हिस्सों और फेफड़े तक पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि पेट से लेकर पीठ के पीछे तक करीब 25 सेंटीमीटर का चीरा लगाना पड़ा। इसके बाद ट्यूमर निकाला गया। मरीज की 14 मई को सर्जरी की गई।
देखिए वह चमत्कार जो मेडिकल साइंस में हुआ पहली बार
4 of 7
एनेस्थीसिया के डॉक्टर ने बताया कि ट्यूमर का वजन अधिक होने की वजह से नस दब रही थी, इससे हृदय में रक्त का प्रवाह कम हो रहा था, इसकी वजह से ब्लड प्रेशर लो हो रहा था। ऐसी स्थिति में शरीर के दूसरे अंग प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
देखिए वह चमत्कार जो मेडिकल साइंस में हुआ पहली बार
5 of 7
मूल रूप से बिहार के दरभंगा लेकिन पिछले 25 वर्षों से दिल्ली में रह रहे 66 वर्षीय केएल दास को पिछले तीन से चार माह से पेट के दाहिने हिस्से में भारीपन महसूस हो रहा था।
विज्ञापन
देखिए वह चमत्कार जो मेडिकल साइंस में हुआ पहली बार
6 of 7
जांच कराने पर पता चला कि मरीज के पेट में मांस का बड़ा टुकड़ा है। इसके
बाद एम्स के ऑन्कोलॉजिस्ट सर्जन ने मरीज की चिकित्सीय जांच-पड़ताल शुरू की।
जांच में पता चला कि मरीज की किडनी में बहुत बड़ा ट्यूमर है।