फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में टहलने गए थे अग्रवाल स्वीट्स के मालिक, नाले में गिरकर मौत

Tue, 25 Jul 2017 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
agrawal sweet owner - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर इलाके में रविवार शाम प्रशासन की लापरवाही से एक कारोबारी की मौत हो गई। मयूर विहार फेज-3 में शाम के समय पार्क में टहलने गए कारोबारी पीडब्ल्यूडी के 10 फुट गहरे नाले में गिर गए।
विज्ञापन

2 of 4
agrawal sweet owner - फोटो : अमर उजाला
राहगीरों ने उन्हें किसी तरह नाले से निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें नोएडा स्थित मेट्रो अस्पताल रेफर कर दिया गया।  अस्पताल में डॉक्टरों ने कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त अनिल अग्रवाल (54) के रूप में हुई है।  शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला कि कुछ दिनों पूर्व नाले की सफाई के लिए गेट के पास से दो स्लैब हटाए गए थे, जिनको दुबारा उसके स्थान पर नहीं रखा गया था। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।  संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 4
agrawal sweet owner - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, अनिल अग्रवाल परिवार के साथ उन्नति अपार्टमेंट, पॉकेट-5, मयूर विहार फेज-3 में रहते थे। उनकी मयूर विहार फेज-3 में अग्रवाल स्वीट्स के नाम से बड़ी मिठाई की दुकान है। रविवार दोपहर के समय अनिल खाना खाने के बाद करीब 4.00 बजे घर के पास ही रेड फॉक्स होटल के नजदीक पार्क में टहलने चले गए। अनिल ने अपनी स्कूटी पार्क के गेट पर खड़ी की थी।  बारिश के कारण गेट पर कुछ पानी जमा था। टहलकर लौटने के बाद  अनिल गेट पर भरे पानी से बचने के लिए नाले की ओर जाने लगे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे नाले में गिर गए। शोर मचाने पर राहगीरों ने उन्हें नाले से निकाला।
विज्ञापन

4 of 4
agrawal sweet owner - फोटो : सोशल मीड‌िया
परिजनों का मोबाइल नंबर बताने के बाद अनिल बेहोश हो गए। परिजन उन्हें नजदीकी मलिक नर्सिंग होम ले गए। वहां से उन्हें मेट्रो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। परिवार ने पीडब्ल्यूडी और निजी अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है। यहां बता दें कि अनिल के परिवार में पत्नी मंजू गुप्ता, दो बेटे निक्की गुप्ता (31), गौरव गुप्ता (28) और एक बेटी रिंकी गुप्ता (36) हैं। अनिल के दोनों बेटे लंदन में रहते हैं। निक्की लंदन में आर्मी अधिकारी हैं, जबकि गौरव की लंदन में दुकान है। बेटी रिंकी अपने पति के साथ कानपुर में रहती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें