फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ः मॉब लिंचिंग के बाद घायल को जानवरों की तरह घसीटा, आगे-आगे चलती रही पुलिस, अब मांगी माफी

Fri, 22 Jun 2018 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
1 of 6
hapur lynching - फोटो : अमर उजाला
पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव बझैड़ा खुर्द में गोकशी के शक में ग्रामीणों की पिटाई के मामले में संवेदनहीनता बरतने के लिए तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। (सभी फोटोः अमर उजाला)
विज्ञापन

2 of 6
hapur lynching - फोटो : अमर उजाला
इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पिटाई के दौरान घायल कासिम (45) की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि दूसरा घायल समयद्दीन अब भी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

3 of 6
hapur lynching - फोटो : अमर उजाला
जिन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है, उनमें पिलखुवा थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार, कांस्टेबल कन्हैया लाल और अशोक कुमार शामिल हैं।

4 of 6
hapur lynching - फोटो : अमर उजाला
ट्विटर पर फोटो वायरल होने पर डीजीपी मुख्यालय ने इसका संज्ञान लिया और माफी मांगते हुए फोटो में दिख रहे तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दे दिए। 
विज्ञापन

5 of 6
hapur lynching - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी मुख्यालय ने कहा है कि यह तस्वीर 18 जून की है, जब घटना के बाद एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर यूपी 100 की गाड़ी तक घायल व्यक्ति को ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hapur lynching
डीजीपी मुख्यालय ने माना कि उक्त पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता का परिचय देना चाहिए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें