sneh and suman
- फोटो : अमर उजाला
इससे उनका दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि उन पर शूट हुई फिल्म का कहीं जिक्र तक नहीं है, कोई अवार्ड तो दूर की बात है। उधर उनके द्वारा तैयार सैनिटरी और मैटरनिटी पैड बिक नहीं रहे जिससे उद्योग में करीब दो माह से अकसर ताला जड़ा है। परिणामस्वरूप इस समूह की कई लड़कियां आलू खोदने समेत अन्य मजदूरी करने को मजबूर हैं। उल्लेखनीय है कि इस समूह में जायदा, गुलशमा, शायरा बानो, प्रीति, नसरीन, अफसाना, रिहाना आदि लड़कियां काम करती हैं।