उत्तरी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में 49 खतरनाक इमारतों को नोटिस जारी करने के बावजूद कार्रवाई में देरी से हादसे का खतरा मंडरा रहा है। इन इमारतों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन निगम अधिकारियों की मिलीभगत से अभी भी कई परिवार जान जोखिम में डालकर यहां रह रहे हैं। हैरत की बात यह है कि नोटिस दिए जाने के बाद इन इमारतों को खाली करने के लिए दी गई मोहलत के दो महीने बाद भी दोबारा इन पर कार्रवाई करने को लेकर अधिकारी बेफिक्र हैं। कुछ दिन पहले मदनगीर में भी एक बिल्डिंग झुक गई थी, जिसे तोड़ने के लिए एमसीडी की टीम पहुंची, लेकिन उस बिल्डिंग को खतरनाक घोषित नहीं किया गया था।