फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को हुक्काबार की तरफ खींचने के लिए ऐसे फैलाया जा रहा जाल, बचाइए अपने बच्चों को

Fri, 19 Jan 2018 10:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
यह बात हम सभी जानते हैं कि सिगरेट सेहत के लिए कितनी हानिकारक है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि हुक्का सिगरेट से ज्यादा खतरनार है। डॉक्टर के अनुसार एक बार हुक्का पीना 50 सिगरेट पीने के बराबर होता है। लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी वाली बात ये है कि स्कूल जाने वाले बच्चों को हुक्का बार की ओर आकर्षित करने के लिए खतरनाक जाल बिछाया जा रहा है जिसका अभिभावकों को अंदाजा भी नहीं है।


 

 
विज्ञापन

2 of 6
hukkah bar
एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है कि हुक्का पीने वालों में स्कूली छात्रों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद स्कूलों के आसपास हुक्का बार अपना कारोबार धड़ल्ले से कर रहे हैं। एक जांच में यह बात सामने आई है कि स्कूल और कॉलेज के आसपास चल रहे हुक्का बारों में अक्सर बिना किसी आईडी के ही कम उम्र के युवाओं को प्रेवश दे दिया जाता है। स्कूलों के पास चलाए जा रहे इन हुक्का बारों में हुक्के की कीमत बाजार में बिकने वाले हुक्के से बेहद कम रखी जाती है ताकि बच्चे आसानी से इसका सेवन कर सकें और घरवालों को शक भी न हो।
विज्ञापन

3 of 6
जांच करने के लिए टीम ने दिल्ली के करीब 40 हुक्का बारों का दौरा किया जिनका पता उन्हें ऑनलाइन पोर्टल से मिला। सर्वे में यह बात सामने आई कि हुक्का पीने वालों में17 % नाबालिग हैं जिनकी उम्र 13-18 के बीच है। बच्चों और युवाओं के यहां आने का समय भी संयोगवश या तो स्कूल के समय का होता है या स्कूल के बाद का।
 
 

4 of 6
सर्वे के अनुसार इन बारों में हुक्के के साथ-साथ खाना और अन्य प्रकार के ड्रिंक भी परोसे जाते हैं। इनमें से अधिकतर बारों में 'तंबाकू सेहत के लिए हानिकारक है' और 'धूम्रपान न करने वालों के लिए भी हानिकारक है' जेसे चेतावनी सूचक बोर्ड भी लगे होते हैं। इसके अलावा '18 वर्ष से कम आयु के लोगों का यहां आना निषिद्ध है' जैसी बातें भी लिखी होती हैं। यहां हुक्का सामग्री के प्रदर्शन के साथ अलग से हुक्का मेन्यु भी मौजूद होता है।
विज्ञापन

5 of 6
बता दें कि दिल्ली सरकार ने राजधानी में चल रहे हुक्का बारों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अगर किसी रेस्त्रां या होटल में ऐसा पाया जाता है तो उसे तुरंत सील कर दिया जाएगा। सरकार ने दिल्ली पुलिस और नगर निगमों को राजधानी में चल रहे हुक्का बारों पर तुरंत कार्यवाई करने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राज्य के तंबाकू नियंत्रण कक्ष ने दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी भी की थी जिसमें यह सामने आया कि इसमें निकोटिन का इस्तेमाल भी किया जाता है। सरकार द्वारा मई, 2017 में हुक्का बार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जिसमें स्मोकिंग जोन को भी शामिल किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें