फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई कार, ऐसा हुआ हाल कि गाड़ी काटकर निकाले गए सवार

Wed, 23 May 2018 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
car accident
आदर्श नगर में मंगलवार सुबह करीब 4:45 बजे एक बेकाबू शेवरले कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवती रिदम (22) की मौत हो गई जबकि कार चला रहा उसका दोस्त रोहन खुराना (24) गंभीर रूप से घायल हो गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
car accident
गैस कटर से कार को काटकर दोनों को निकाला गया। रोहन का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों अपने दोस्त की पार्टी में शामिल होकर मुखर्जी नगर से घर जा रहे थे। मेडिकल रिपोर्ट में दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, सुंदर विहार निवासी रिदम और टैगोर गार्डन निवासी रोहन सोमवार रात मुखर्जी नगर स्थित एक रेस्टोरेंट गए थे। जहां उनके एक दोस्त ने जन्मदिन की पार्टी दी थी। वहां दोनों ने शराब पी और पार्टी खत्म होने के बाद कार से घर रवाना हुए। कार की रफ्तार काफी तेज थी। 

 
विज्ञापन

3 of 4
demo pic
आजादपुर टर्मिनल के पास पहुंचते ही वह रास्ता भूल गए और एक घुमावदार जगह पर गाड़ी दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सीट बेल्ट नहीं लगाने की वजह से दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी।
 
विज्ञापन

4 of 4
car accident
पुलिस ने गैस कटर मंगवाकर कार को कटवाया और दोनों को बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रिदम को मृत घोषित कर दिया गया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि रिदम डीयू के मैत्री कॉलेज से पास करने के बाद झंडेवालान स्थित एक आईटी कंपनी में काम करती थी। रिदम के पिता कारोबारी हैं। वहीं रोहन कारों के खरीद बिक्री काम करता था। रिदम के पिता दो हफ्ते बाद उसकी शादी के लिए रिश्ता तय करने जाने वाले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें