फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटी कटने के बाद जैसे ही होश में आई महिला तो पूछा- मीडिया कब आएगी...

Sun, 13 Aug 2017 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

और दो महिलाओं की कटी चोटी
अबकी अलीपुर और त्रिलोकपुरी में सामने आया मामला
एक महिला ने एसएचओ से पूछा,  मीडिया कब आएगी
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी समेत देश के कई राज्यों में रहस्यमयी तरीके से चोटी कटने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को अलीपुर व त्रिलोकपुरी इलाके में दो महिलाओं की चोटी कटी। अलीपुर में जब थाना प्रभारी 38 वर्षीय महिला के घर पहुंचे तो महिला ने सबसे पहले पूछा कि मीडिया कब आएगी।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को महिला के घर से एक कैंची व कटी हुई चोटी बरामद हुई है। वहीं त्रिलोकपुरी में 55 वर्षीय महिला की तड़के सोते समय चोटी कट गई। दोनों ही मामलों में मयूर विहार और अलीपुर थाना पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पहला मामला मयूर विहार स्थित त्रिलोकपुरी इलाके का है। यहां 55 वर्षीय रामेश्वरी अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ पहली मंजिल पर सो रही थी। तड़के अचानक उसके सिर में दर्द होने लगा। उसने देखा कि उसकी चोटी कटी हुई थी।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
घर का दरवाजा भी अंदर से बंद था। चोटी कटने की खबर के बाद मोहल्ला में हंगामा हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। परिवार ने भी पुलिस से शिकायत की है।  घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

5 of 6
hair chopping - फोटो : अमर उजाला
वहीं अलीपुर मामले में जयवती (38) परिवार के साथ स्वर्ण ज्यंती गांव, अलीपुर में रहती है। मंगलवार दिन में 12.00 बजे यह अपने सात साल के बेटे के साथ घर में सो रही थी। दोपहर करीब 1.30 बजे वह उठी तो उसने देखा कि उसकी चोटी कटी थी। फौरन उसने परिजनों व पुलिस को मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर पर पुलिस के पहुंचते ही महिला ने सबसे पहले पूछा कि मीडिया कब आएगी। महिला का कहना है कि पिछले दो दिनों से उसे बुरे सपने आ रहे थे। उसका दावा है कि किसी ऊपरी शक्ति ने उसकी चोटी काटी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें