delhi lahore bus service
- फोटो : कुमार संजय
बस के दिल्ली पहुंचने का समय शाम 6 बजे है, लेकिन यह करीब ढाई घंटे देरी से आंबेडकर टर्मिनल पहुंची। यात्रियों ने पाकिस्तान में किसी तरह की परेशानी होने की बात से इनकार किया, लेकिन कहा कि इसके बाद से वहां की राजनीति गर्माई हुई है। शुक्रवार को पाकिस्तान से 19 यात्री दिल्ली पहुंचे। नौरीन ने बताया कि वह मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। उनकी शादी करीब 10 साल पहले पाकिस्तान के लाहौर में हुई थी। वह अपने तीन बच्चों फरहान, हस्सान और रुहान के साथ सुबह करीब चार बजे लाहौर बस टर्मिनल पहुंचीं।