गुजरात में भाजपा की जीत पर एक बार फिर आम आदमी पार्टी ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर सवाल उठाए हैं। गुजरात में भाजपा जैसे-जैसे बढ़त बना रही थी उसी तरह आप नेता ट्विटर पर लगातार ईवीएम पर सवाल उठा रहे थे।
विज्ञापन
2 of 6
saurabh bharadwaj
- फोटो : twitter
पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने यहां तक कह दिया की गुजरात हार गया ईवीएम जीत गया। हालांकि इससे उलट आप के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने गुजरात में जीत पर भाजपा को बधाई दी।
विज्ञापन
3 of 6
sanjay singh
- फोटो : twitter
आप नेता संजय सिंह ने लिखा- जनता लोकतंत्र के साथ ईवीएम भाजपा के साथ। गुजरात के चुनाव की निष्पक्षता व चुनाव आयोग की विश्वसनीयता कायम करने के लिए चुनाव आयोग 25 फीसदी वीवीपीएटी की पर्चियों और ईवीएम की गिनती कराए।
4 of 6
amanatullah khan
- फोटो : twitter
वरना वीवीपीएटी लगाना एक दिखावा मात्र साबित होगा। आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने लिखा कि गुजरात ईवीएम का खेल 10 बजे के बाद का है तभी तो भाजपा चौथे राउंड से आगे हुआ। लोकतंत्र बचाओ सड़क पर आओ।
विज्ञापन
5 of 6
alka lamba
- फोटो : twitter
आप विधायक अलका लांबा ने भी ट्वीट किया कि गुजरात में सब जानते हैं की काफी गैर राजनीतिक संस्थाएं भी इस चुनाव में सक्रिय थीं। 50 ऐसी सीटें थीं जहां बीजेपी का हारना तय था लोगों में खूब गुुस्सा था फिर भी जीत हुई। मुझे समझ केवल ईवीएम में खेल ही आता है।
उधर, आप नेता कुमार विश्वास ने लिखा कि गुजरात विजय के लिए भाजपा को बधाई। कांग्रेस को बेहतर विपक्षी संघर्ष प्रस्तुत करने के लिए शुभकामनाएं। आशा है देश की राजनीति और राजनेता इन दोनों चुनावों से सकारात्मक सबक और संकेत लेंगे। अपने ट्वीट में उन्होंने गुजरात में आम आदमी पार्टी से लड़ने वाले उम्मीदवारों को एकात्म संघर्ष (अकेले संघर्ष) के लिए बधाई दी।