फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

घूमने जा रहे छात्रों की SUV ने हवा में कई बार खाई ऐसी पलटी, कार से सड़क पर जा गिरे सवार

Mon, 09 Oct 2017 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

युमना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर हादसे से जुड़ी खबर 

अंदर के लिए 

छह पलटी, बाहर आकर गिरे छात्र 
- मॉल में घूमने की योजना बनाकर निकले थे छात्र 
- आगे का टायर फटने और रफ्तार के कारण कार ने खोया नियंत्रण  
अमर उजाला ब्यूरो 
ग्रेटर नोएडा। 
 
1 of 8
galgotia accident - फोटो : अमर उजाला
गलगोटिया कॉलेज के छात्र अंसल प्लाजा मॉल में घूमने की योजना बनाकर निकले थे। इसी दौरान रास्ते में आगे का टायर फटने से एसयूवी का संतुलन इस कदर बिगड़ा कि वह छह बार पलटी खाने के बाद रुकी। हादसा इतना भीषण था कि कार से तीन-चार छात्र कार के हवा में पलटने के दौरान बाहर निकलकर सड़क पर जा गिरे थे।

2 of 8
galgotia accident - फोटो : अमर उजाला
 प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रफ्तार व आगे का टायर फटने के कारण कार ने छह पलटियां खाईं थी। कार जब हवा में पलटियां खा रही थीं तभी कार में सवार कुछ छात्र बाहर सड़क पर आकर गिरकर लहूलुहान हो गए।

3 of 8
galgotia accident - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसे का शिकार हुए छात्रों के साथियों ने जानकारी दी है कि वह अंसल प्लाजा मॉल में घूमने की योजना बनाकर विश्वविद्यालय से कार में सवार होकर निकले थे, लेकिन शहर में पहुंचने से पहले ही वह हादसे का शिकार हो गए।

4 of 8
galgotia accident - फोटो : अमर उजाला
​यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रविवार दोपहर जाइलो कार का टायर फट गया। इससे तेज रफ्तार एसयूवी  अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार तीन छात्रों की मौके पर मौत हो गई और सात छात्र-छात्राओं को ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

5 of 8
galgotia accident - फोटो : अमर उजाला
जहां, एक छात्र को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अस्पताल में भर्ती दो छात्र और चार छात्राओं की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सभी सभी गलगोटिया यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे। 
विज्ञापन

6 of 8
galgotia accident - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, गलगोटिया विश्वविद्यालय में बीए मनोविज्ञान और बीटेक की पढ़ाई कर रहे छह छात्र और 4 छात्राएं रविवार दोपहर जाइलो कार में सवार होकर विवि से ग्रेटर नोएडा की तरफ आ रहे थे। जाइलो पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ है और वह आपूर्ति विभाग के अधिकारी की बताई जा रही है। सर्विस रोड पर करीब एक किमी आगे जाने के बाद एसयूवी का आगे का टायर अचानक फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

7 of 8
galgotia accident - फोटो : अमर उजाला
हादसे में छात्र सलमान निवासी फुलवारी पटना बिहार, बलराम निवासी इंद्रानगर जोगबानी हरिपुर अरिया, दनकौर के आबकारी निरीक्षक धीरज गुप्ता के भतीजा तुषार गुप्ता और बैंक प्रबंधक का बेटा आयुष दास निवासी विवेक विहार, दिल्ली की मौत हो गई। कार तुषार चला रहा था। 
विज्ञापन

8 of 8
galgotia accident - फोटो : अमर उजाला
वहीं घायल छात्राओं की पहचान दिल्ली निवासी वैशाली, सौम्या, सिमरन व प्रेरणा के रूप में हुई है। जबकि घायल जयेश व शरीफ दिल्ली के मयूर विहार में रहते हैं। पुलिस ने हादसे की पड़ताल और कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, छात्रों के परिजन व बड़ी संख्या में छात्र कैलाश अस्पताल पहुंच गए।
Next
AU ऐप में पढ़ें