फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूसू : रॉकी और एनएसयूआई के खिलाफ प्रदर्शन, एबीवीपी कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर

Sat, 23 Sep 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
abvp protest against admission scandal - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष रॉकी तुषीड पर जारी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। रॉकी तुषीड के दाखिले में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए एबीवीपी कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने डीयू प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

2 of 5
abvp protest against admission scandal
तेज बारिश के बावजूद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने डीयू के आर्ट्स फैकल्टी के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

3 of 5
demo pic
एबीवीपी ने दाखिला समिति पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि डीयू दाखिला समिति ने एनएसयूआई के साथ मिलकर दाखिले में गड़बड़ी की है। एबीवीपी ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के दावेदार रॉकी का प्रशासन ने फर्जी तरीके से दाखिला कराया। रॉकी ने प्रवेश परीक्षा किसी और नाम से दिया और एडमिशन किसी और नाम से लिया।

4 of 5
demo pic
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रॉक्टर से मुलाकात की। दिल्ली प्रदेश मंत्री भरत खटाना ने बताया कि प्रॅाक्टर से मांग की गई कि इन सभी मुद्दों की जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
protest shimla
एबीवीपी ने डीयू प्रशासन से इस बात का भी जवाब मांगा कि डूसू अध्य्क्ष का कोर्ट में केस होने के बावजूद भी कैसे उसे ऑफिस में बैठने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें