फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आइसा के तीन सदस्यों को जान से मारने की धमकी देकर किया हमला, 3 जख्मी

Thu, 02 Mar 2017 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
aisa,ramjas - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय में मंगलवार को आइसा के मार्च के शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद एक बार फिर एबीवीपी व आइसा के कार्यकर्ता भिड़ गए। इसमें तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 9
aisa,ramjas - फोटो : अमर उजाला
​आइसा ने आरोप लगाया कि मार्च से निकलने के बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उनके तीन सदस्यों पर हमला कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। 
विज्ञापन

3 of 9
aisa,ramjas - फोटो : अमर उजाला
पीड़ितों की शिकायत पर मौरिस नगर थाना पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

4 of 9
aisa,ramjas - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक जेएनयू के आइसा कार्यकर्ता अमन कुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि आर्ट फैकल्टी पर आयोजित मार्च में शामिल होने के बाद वह दो अन्य सहयोगियों राज सिंह और उत्कर्ष भारद्वाज के साथ शाम 5:20 बजे वहां से निकले।
विज्ञापन

5 of 9
aisa,ramjas - फोटो : अमर उजाला
वह पटेल चेस्ट होकर निकल रहे थे, इसी दौरान किरोड़ीमल कॉलेज के एबीवीपी कार्यकर्ता प्रशांत मिश्रा सहित सात आठ लोग उनका पीछा करने लगे। 
विज्ञापन

6 of 9
aisa,ramjas - फोटो : अमर उजाला
खालसा कॉलेज के पास पहुंचने पर अचानक उन लोगों ने हमला कर दिया और बेल्ट से गला घोंटने की कोशिश की व आंख पर मारा। 
विज्ञापन

7 of 9
aisa,ramjas - फोटो : अमर उजाला
उन लोगों ने राजसिंह और उत्कर्ष पर भी हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी धमकी दे रहे थे कि आज बच कर नहीं जा पाओगे। 

8 of 9
aisa,ramjas - फोटो : अमर उजाला
पिटाई करने के बाद सभी भाग रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने प्रशांत मिश्रा और विनायक को दबोच लिया। 
विज्ञापन

9 of 9
aisa,ramjas - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें