फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबू यूसुफ के खुलासे से सुरक्षा एजेंसियों के हुए कान खड़े, बम धमाके करने के बाद किसी नेता की करता हत्या

Tue, 25 Aug 2020 03:00 AM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
isis terrorist Abu Yusuf - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के करोलबाग एरिया के रिज रोड़ से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया आईएस आतंक मो. मुस्तकीम खान उर्फ अबू यूसुफ ने पूछताछ में जो खुलासे किए हैं वह सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर देने वाले हैं। दिल्ली में बम धमाका कर तबाही मचाने के बाद आतंकी किसी नेता की टॉरगेट किलिंग करता। राममंदिर, धारा 370 व सीएए के विरोध में भाजपा व आरएसएस के नेता पहले ही पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई व आतंकी संगठनों के निशाने पर हैं। आतंकी टॉरगेट किलिंग के लिए शूटिंग की प्रेक्टिस कर रहा था। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार आतंकी पूछताछ में बिल्कुल सहयोग नहीं कर रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
isis terrorist Abu Yusuf - फोटो : अमर उजाला
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अबू यूसुफ ने अपने भतीजे की एयरगन ले रखी थी। वह उस एयरगन से शूटिंग की प्रेक्टिस पिछले डेढ़ वर्ष से कर रहा था। उसके बलरामपुर, यूपी स्थित घर से लोहे की काफी बॉल बेयरिंग और लकड़ी के खांचे वाला बॉक्स मिला है। वह बॉस में बनाए गए गए खाचों में गोली मारकर शूटिंग की प्रेक्टिस कर रहा था। स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार अबू यूफुस ने खुलासा किया है कि आईएस के पाकिस्तानी निवासी इंडिया के हैंडलर के निर्देश पर शूटिंग की प्रेक्टिस कर रहा था। पुलिस ने इसके भतीजे से पूछताछ की है। उसने पूछताछ में माना है कि चाचा उसकी एयरगन लेकर गोली चलाने की प्रेक्टिस करते थे।
विज्ञापन

3 of 5
isis terrorist Abu Yusuf - फोटो : अमर उजाला
स्पेशल सेल के एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी आईएस के दक्षिण भारत में मौजूद कुछ आतंकी व स्लीपर सेल के संपर्क में था। दक्षिण भारत में आईएस के एक से दो आतंकी ऐसे हैं जिनके संपर्क में अबू यूसुफ ज्यादा रहता है। पूछताछ में ये बात भी सामने आई है कि दक्षिण भारत में मौजूद आईएस का एक आतंकी इसे काफी निर्देश देता था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अबू यूसुफ कभी दक्षिण भारत गया है या नहीं। क्या ये आईएस के हैंडलर के कहने पर दक्षिण भारत में मौजूद आईएस आतंकियों के संपर्क में आया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी पूछताछ में बिल्कुल सहयोग नहीं कर रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो आतंकी जेहाद के नाम पर जान देने पर उतारू है उससे पूछताछ कर पूरी साजिश को सामने लाने पर समय लगेगा। 

4 of 5
आतंकी अबु युसूफ - फोटो : अमर उजाला
नेताओं की सिक्यूरिटी का हाल ही में ऑडिट किया गया है
15 अगस्त से पहले भाजपा व आरएसएस नेताओं पर आतंकी हमले यानि टॉरगेट किलिंग के इनपुट्स मिले थे। इनपुट्स में कहा गया था कि आईएसआई के इशारे पर भाजपा व आरएसएस के नेता आतंकियों के निशाने पर हैं। इन इनपुट्स के बाद दिल्ली व यूपी समेत भाजपा व आरएसएस के नेताओं की दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल समेत कई सिक्यूरिटी एजेंसियों से ऑडिट करवाया गया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
isis terrorist Abu Yusuf - फोटो : अमर उजाला
आतंकी हमले के बाद टॉरगेट किलिंग करता
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी दिल्ली में आतंकी हमला करने के बाद ये किसी नेता की टारगेट किलिंग करता था। इसलिए वह हथियार अपने साथ लेकर आया था। हालांकि अबू यूसुफ ने पूछताछ में खुलासा किया है कि फिलहाल हैंडलर ने उसे बम धमाका कर तबाही फैलाने का आदेश दिया था। आगे क्या करना है कि इसके निर्देश उसे बम धमाका करने के बाद मिलते। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें