साल 2008 के जाने-माने आरुषि-हेमराज दोहरे हत्याकांड पर पहली बार आरुषि तलवार के नाना ने खुलकर बात की है। गौरतलब है कि इस मर्डर मिस्ट्री पर रिलीज हुई फिल्म 'तलवार' के बाद से ही ये केस सुर्खियों में आ गया है।
विज्ञापन
आरुषि के नाना की चिट्ठी फेसबुक पर वायरल, जानिए क्या लिखा
2 of 11
आरुषि के नाना रिटार्ड ग्रुप कैप्टन बीजी चिनिस ने 10 अक्टूबर को 'फ्री द तलवार' नाम के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के जरिए आरुषि के नाना ने एक खुला पत्र शेयर किया है। उनका ये खत तीन दिन में ही लगभग 3000 लोग शेयर कर चुके हैं।
विज्ञापन
आरुषि के नाना की चिट्ठी फेसबुक पर वायरल, जानिए क्या लिखा
3 of 11
इस ओपन लेटर में बीजी चिनिस ने आरुषि के जन्म से लेकर उसकी हत्या के बाद उसके माता-पिता नूपुर और राजेश तलवार को हुई सजा पर विस्तार से लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने इस केस में एक निष्पक्ष जांच की मांग की है।
आरुषि के नाना की चिट्ठी फेसबुक पर वायरल, जानिए क्या लिखा
4 of 11
ओपन लेटर में आरुषि के नाना ने लिखा है कि, 'मेरी एक परी थी- आरुषि। 1994 में जब वो पैदा हुई थी तबसे वो नानी के घर में बड़े लाड-प्यार से पली थी।'
विज्ञापन
आरुषि के नाना की चिट्ठी फेसबुक पर वायरल, जानिए क्या लिखा
5 of 11
'हमने एक खूबसूरत और हमेशा खुश रहने वाली लड़की को देखा जो हम सबकी जिंदगियों में ढेर सारी खुशियां लेकर आई थी। लेकिन किस्मत निर्मम थी कि बस 14 साल की उम्र में ही हमसे उसे छीन लिया।'
विज्ञापन
आरुषि के नाना की चिट्ठी फेसबुक पर वायरल, जानिए क्या लिखा
6 of 11
'उसकी उसी के घर में उसके बेड पर हत्या कर दी गई। जब मैंने उसे बेड पर गुड़िया की तरह मरा हुआ देखा, मैं बहुत हैरान रह गया था। अपने आस-पास उन चेहरों को देख रहा था जो मुझे ही देख रहे थे।'
विज्ञापन
आरुषि के नाना की चिट्ठी फेसबुक पर वायरल, जानिए क्या लिखा
7 of 11
'उनमें से कुछ उत्सुकतावश, कुछ दुख और कुछ हैरान होकर देख रहे थे कि आखिर ये क्या हुआ है। मैंने अपनी बेटी नूपुर को रोते हुए देखा और राजेश बिना किसी मतलब इधर-उधर भटक रहे थे।'
आरुषि के नाना की चिट्ठी फेसबुक पर वायरल, जानिए क्या लिखा
8 of 11
इस लेटर में आरुषि के नाना ने यूपी पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने लिखा है कि पुलिस ने हमें इस मामले में चुप रहने की सलाह दी, कहा था इससे केस पर बुरा असर पड़ेगा, लेकिन उनका मकसद कुछ और था।
आरुषि के नाना की चिट्ठी फेसबुक पर वायरल, जानिए क्या लिखा
9 of 11
वो हमें मीडिया से दूर रखना चाहते थे ताकि वो अपनी नाकामी छुपा सकें। आरुषि के नाना ने मीडिया पर भी आरुषि और तलवार दंपति के चरित्र हनन का आरोप लगाया है।
आरुषि के नाना की चिट्ठी फेसबुक पर वायरल, जानिए क्या लिखा
10 of 11
चिनिस अपनी बेटी और दामाद को जिस दिन सजा सुनाई गई थी उस दिन को याद करते हुए लिखते हैं कि, 'जब फैसला सुनाया गया मैं अपने घुटनों पर झुक गया, मेरी आंखों में आंसू भरे थे, मेरा शरीर और आत्मा दोनों टूट रहे थे। किस्मत ने हमपर फिर जोरदार प्रहार किया था और मेरी दुनिया एकबार फिर बिखर गई थी।'
आरुषि के नाना की चिट्ठी फेसबुक पर वायरल, जानिए क्या लिखा
11 of 11
इस खत के आखिरी में उन्होंने मांग की है कि इस केस में निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने लिखा है कि, 'जिस तरह मैंने एयरफोर्स में रहकर देश की रक्षा की, तो क्या इस मामले की निष्पक्ष सुनवाई होना और उनका सम्मान वापस लौटाना उनका अधिकार नहीं?'