फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरुषि हत्याकांड : सुबह से निर्जल थी आरुषि की मां, फैसला आने पर निकले आंसू...

Fri, 13 Oct 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 6
demo pic
इसे इत्तेफाक ही कहेंगे कि बेटी की हत्या का आरोप झेल रहे तलवार दंपति को कोर्ट ने उस दिन बरी किया जिस दिन महिलाएं बच्चों की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं। अहोई अष्टमी पर नूपुर बृहस्पतिवार सुबह से ही निर्जल थीं, ऐसे में बैरक में बंद महिलाओं का कहना था कि नूपुर बेटी की आत्मा की शांति के लिए निर्जल हैं।
विज्ञापन

2 of 6
arushi murder case
जेल प्रशासन के अनुसार बैरक नंबर 14 में बंद नूपुर जेल में रहने वाले करीब 15 बच्चों और 15-20 महिलाओं को पढ़ाती थीं। बुधवार शाम करीब सात बजे राजेश और नूपुर ने हल्का भोजन किया। करीब आठ बजे चाय, दलिया और पाव का नाश्ता पहुंचा तो नूपुर ने खाने से इंकार कर दिया। उन्होंने सुबह से पानी तक नहीं पीया। महिलाएं और बच्चे पढ़ाई के लिए पहुंचे तो उन्हें काम देकर वह गुरबानी पढ़ने लगीं। इस दौरान उन्होंने किसी से बात नहीं की। टीवी पर उनकी रिहाई का निर्णय आते ही बैरक के एक कोने पर बैठकर रोती रहीं। कुछ महिलाओं ने उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने इंकार कर दिया। मीडिया से भी बात करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
demo pic
शुक्रवार शाम तक डासना जेल से छूटने की उम्मीद
डासना जेल अधीक्षक दधिराम मौर्य ने बताया कि हाईकोर्ट से रिहाई का आर्डर आने के बाद ही राजेश और नूपुर को रिहा किया जाएगा। मीडिया के माध्यम से उनको बरी किए जाने की जानकारी मिल चुकी है। कोर्ट का आर्डर शुक्रवार तक पहुंचने की उम्मीद है। शुक्रवार दोपहर तक ऑर्डर मिलने के बाद शाम तक दोनों की रिहाई हो सकेगी।

4 of 6
arushi murder case
राजेश ने 1466 दिन, नूपुर ने 1293 दिन काटी सजा
बेटी आरुषि की हत्या के आरोप में 26 नवंबर 2013 को सजा सुनाए जाने के बाद से राजेश और नूपुर डासना जेल में बंद हैं। सजा सुनाए जाने से पहले नूपुर 30 अप्रैल 2012 से 25 सितंबर 2012 तक चार माह 26 दिन और राजेश 23 मई 2008 से 12 जुलाई 2008 तक एक माह 20 दिन जेल में रह चुके हैं। केस ट्रायल के दौरान और हाईकोर्ट के निर्णय के दिन तक कुल मिलाकर राजेश तलवार 1466 दिन और नूपुर 1293 दिन सजा काट चुके हैं। नुपुर हाईकोर्ट के आदेश पर चार बार शॉर्ट टर्म बेल पर जेल से बाहर रही हैं। 05 मई से 27 सितंबर 2016 तक, चार अक्टूबर से 16 नवंबर 2016 तक, 06 दिसंबर 2016 से 04 जनवरी 2017 तक और 17 जनवरी से 15 फरवरी 2017 तक नूपुर जमानत पर रहीं हैं।
विज्ञापन

5 of 6
arushi murder case
तीन दिन पहले मिलने आए थे साढ़ू
जेल प्रशासन के अनुसार राजेश के साढ़ू दिनेश तलवार तीन दिन पहले उनसे मिलने आए थे। सूत्रों की मानें तो उनसे भी उन्होंने हाईकोर्ट के निर्णय को लेकर चिंता जताई थी। हालांकि बृहस्पतिवार को कोर्ट के निर्णय के दौरान उनसे कोई मिलने नहीं पहुंचा। नूपुर ने बृहस्पतिवार का दिन अपने बैरक में और राजेश ने अस्पताल परिसर में बिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
arushi murder case
जेल में नहीं मनाया कोई त्योहार, चार साल बाद घर में होगी दिवाली
करीब चार साल की सजा के दौरान नूपुर और राजेश ने कोई त्योहार नहीं मनाया। 2013 में दिवाली से चंद दिनों बाद सीबीआई विशेष कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अब चार साल बाद वह घर पर दिवाली मना सकेंगे। सूत्रों की मानें तो जेल में रहने वाले बच्चे उनसे डरते थे। हालांकि बाद में उनके व्यवहार के चलते बच्चे उनसे पढ़ने लगे। अन्य कैदियों ने बताया कि जब वे उन्हें त्योहार मनाने को बुलाते थे तो वे कहते थे कि जिस पर बेटी की हत्या का आरोप हो वह कैसे त्योहार मना सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें