फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP : जब किया आशुतोष ने PM मोदी के खिलाफ ऐसा ट्वीट, तब लोगों ने कर दिया जबरदस्त ट्रोल

Mon, 12 Feb 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
ashutosh - फोटो : twitter
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पकौड़े को लेकर तंज कसा है। उन्होंने ऐसा ट्वीट किया ट्विटर यूजर्स ने उनको आड़े हाथों ले लिया है।

आशुतोष ने लिखा- "देश में पकौड़ा क्रांति का आगाज हो चुका है। मोदी जी इस क्रांति के जनक हैं। 2019 चुनाव में पकौड़ा क्रांति रंग लायेगी।” उन्होंने यह ट्वीट समाचार पत्रों की फोटो के साथ शेयर किया। इस पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
 
विज्ञापन

2 of 3
ashutosh - फोटो : twitter
ट्विटर यूजर्स नें तस्वीरें शेयर कर प्रतिक्रियाएं दीं। महेंद्र नाम के यूजर ने लिखा-"कांग्रेस सरकार ने जब मनरेगा योजना शुरू की थी तब मर गए थे क्या? तब विरोध क्यों नहीं किया। साल भर में 100 दिन गेंती फावड़ा लेकर काम करो और 250 दिन बेरोजगार रहो, क्या इसे रोजगार मानोगे?”

कुलदीप सिंह ने कहा- "इसी पकौड़ा क्रांति से जहां मेहनतकश लोगों को अपना व्यवसाय शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी, वहीं दूसरी ओर वह दूसरों को रोजगार देने में भी समर्थ होगा। हां, हराम की कमाई पर पलने वाले चंदाखोर जरूर भूल गए हैं कि 1 करोड़ के समोसे निगलने वाला उनका सरदार कभी इन्हीं पकौडों के साथ अपनी जिदंगी बिताता था।”

एक अन्य यूजर ने लिखा-मोदी जी की हर क्रांति रंग ला रही। आज हर देशद्रोही समाज विरोधी और सरकार विरोधी बैठ कर पकौड़े तल रहे और फोटो खिंचा रहे। मोदी ने तुम जैसों को मजबूर कर दिया पकौड़े तलने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
ashutosh - फोटो : twitter
एक अन्य मीनेस नामक यूजर ने लिखा कि इतजार करो और देखो। जिस तरह 2014 के चुनाव जीतने के लिए चाय सहायक बनी थी, उसी तरह 2019 में पकौड़ा सहायक होगा। तुम बस बिल्लियों के साथ मजे लेते रहो।

आनंद शर्मा ने प्रतिक्रिया दी और लिखा-2014 में चायवाला कहकर प्रधानमंत्री जी का मजाक बनाया था तब तुम्हारी जनता ने लोकसभा चुनाव में क्या गत की थी याद तो होगा, इस बार तो चाय के साथ पकौड़ा भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें