फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं खुशी कहीं गम: सीआर पार्क में जीतने पर रो पड़ीं 'आप' की आशु, भाजपा के पूर्व मेयर अवतार सिंह हारे

Wed, 07 Dec 2022 01:07 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जीत मिलने पर आप की आशु ठाकुर रोने लगीं - फोटो : शुभम बंसल
दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के परिणाम लगातार स्पष्ट होते जा रहे हैं। इसके साथ-साथ अलग-अलग उम्मीदवार के यहां अलग-अलग माहौल है। जहां जीत मिलने पर उम्मीदवार और उनके समर्थक जश्न मना रहे हैं तो कहीं सन्नाटा पसरा हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जश्न में डूबे आप कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
सीआर पार्क में वार्ड संख्या 171 पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 250 मतों से हराने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की आशु ठाकुर रो पड़ीं। वे सबके सामने ही अपने आंसू नहीं रोक सकीं और फफकने लगीं। सिविल लाइन वार्ड से पूर्व मेयर और भाजपा उम्मीदवार अवतार सिंह चुनाव हार गए। उनके यहां सन्नाता पसरा हुआ है।


 
विज्ञापन

3 of 6
करोल बाग के टैंक रोड से वार्ड नंबर 84 से आप के प्रत्याशी महेश कुमार - फोटो : भूपिंदर सिंह
करोल बाग के टैंक रोड से वार्ड नंबर 84 से आप के प्रत्याशी महेश कुमार 7200 से जीते। टैंक रोड की ही दूसरी सीट वार्ड नंबर 83 से आप की उर्मिला गौतम 6061 वोटों से जीतीं। जीत की घोषणा होने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

4 of 6
आप उम्मीदवार प्रियंका गौतम जीत के बाद - फोटो : भूपिंदर सिंह
कोंडली विधानसभा के वार्ड घरोली 194 से आप की प्रियंका गौतम की जीत के बाद उनके समर्थक अक्षरधाम मतगणना केंद्र के बाहर जश्न मनाने लगे। कोंडली से वार्ड नम्बर 193 से भाजपा की मुनेश डेढा ने जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने समर्थकों के साथ जश्न मनाया।
विज्ञापन

5 of 6
भाजपा की मुनेश डेढा जीत के बाद - फोटो : भूपिंदर सिंह
अक्षरधाम मतगणना केंद्र के बाहर कोंडली विधानसभा के वार्ड घरोली 194 से आप की प्रियंका गौतम ने तो कल्याणपुरी में वार्ड नम्बर 195 से बंटी गौतम ने जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने समर्थकों के साथ जश्न मनाया। उनके साथ कोंडली के विद्यायक कुलदीप कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाजपा के मनीष चड्ढा जीत दर्ज करने के बाद - फोटो : भूपिंदर सिंह
पहाड़गंज से बीजेपी प्रत्याशी मनीष चड्ढा वार्ड नंबर 82 से जीतने के बाद मतगणना केंद्र के बाहर निकलते हुए जिन्हें लोगों ने अपने कंधों पर उठा लिया और कुछ दूरी पर जाने के बाद प्रत्याशी खुद भी समर्थकों के साथ नाचने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें