फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, लाइव प्रेस कांफ्रेंस में विधायक को कैसे जबरन उठा ले गई दिल्ली पुलिस

Sat, 25 Jun 2016 02:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : ANI
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक की प्रेस कांफ्रेंस में आज अचानक अफरी-तफरी का ऐसा माहौल पैदा हो गया जो पूरे देश में लाइव प्रसारित होता रहा। हालांकि इस दौरान मीडिया के कैमरे, माइक और ट्राइपॉड भी गिरते-पड़ते रहे। असल में आप के विधायक दिनेश मोहनिया ने खुद पर एक महिला के साथ बदसलूकी और एक बुजूर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट के आरोपों का जवाब देने के लिए प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी जिस दौरान ये पूरा ड्रामा हुआ। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आप विधायक दिनेश मोहनिया को महिला से दु‌र्व्यवहार के ‌मामले में गिरफ्तार किया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
द‌िनेश मोह‌न‌िया को ले गई पुल‌िस - फोटो : ani
हालांकि इस दौरान मोहनिया पुलिस से ये कहते रहे कि महिला पुलिस उन्हें खिंचने का प्रयास कर रही है जो गैरकानूनी है। मोहनिया ने आरोप लगाया है कि बीजेपी एमएम खान हत्याकांड से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ऐसा कर रही है।
विज्ञापन

3 of 9
द‌िनेश मोह‌न‌िया को ले गई पुल‌िस
मोहनिया ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि गिरफ्तार करने से पहले उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया जबकि पुलिस का कहना है कि उन्हें कल रात ही नोटिस भेजा गया है। बता दें कि तीन दिन पहले एक महिला के साथ मारपीट करने के बाद संगम विहार के आप विधायक दिनेश मोहनिया पर नया आरोप लगा है। इस बार एक बुजुर्ग ने उनपर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है।

4 of 9
द‌िनेश मोह‌न‌िया को ले गई पुल‌िस - फोटो : ani
तुगलकाबाद के एक बुजुर्ग राकेश का आरोप है कि जब वो दिनेश मोहनिया को नहीं पहचान पाए और पानी की संकट के बारे में बात की तो आप विधायक ने उन्हें थप्पड़ मारा। विधायक के समर्थकों पर बुजुर्ग का हाथ मोड़ने का भी आरोप है।
विज्ञापन

5 of 9
आप विधायक पर आरोप लगाने वाली महिला - फोटो : ANI
गौरतलब है कि संगम विहार के आम आदमी पार्टी विधायक दिनेश मोहनिया पर महिला ने मारपीट व बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। दक्षिण दिल्ली के नेबसराय थाने में महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज भी की गई।
विज्ञापन

6 of 9
dinesh mohaniya
आम आदमी पार्टी के समर्थक बड़ी संख्या में नेब सराय पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए और दिनेश मोहनिया की गिरफ्तारी के खिलाफ नारे लगाने लगे। 
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : ANI
मोहनिया की गिरफ्तारी मामले पर आम आदमी पार्टी ने कहा है कि इससे साफ है‌ कि एलजी एमएम खान मामले में अपना नाम सामने आने के बाद स्वतंत्र जांच को प्रभावित करने के लिए वो पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं।

8 of 9
- फोटो : ANI
इस बीच दिल्ली पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि दिनेश मोहनिया को महिला के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मोहनिया पर आईपीसी की धारा 354A और 354B के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

9 of 9
डीसीपी साऊथ ईश्वर सिंह ने कहा है कि उन्हें जल्द ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें