फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के शिक्षा विभाग सलाहकार ने दिया इस्तीफा, कहा- नहीं कर सकते ऐसी सरकार के साथ काम

Sat, 24 Feb 2018 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
dhir jhingran - फोटो : अमर उजाला
मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मुख्यमंत्री आवास पर हुई मारपीट से नाराज दिल्ली सरकार की शिक्षा विभाग की समिति में सलाहकार व पूर्व आईएएस धीर झिंगरन ने इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
dhir jhingran
झिंगरन ने अपना इस्तीफा शिक्षा सचिव को भेज दिया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि 19 फरवरी की मध्य रात्रि मुख्य सचिव के साथ हुए दुर्व्यवहार से उन्हें गहरा झटका लगा है। वह ऐसी सरकार के साथ काम नहीं कर सकते, जहां अधिकारियों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
anshu prakash - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, झिंगरन मुख्य सचिव के बैचमेट रहे हैं। वह शिक्षा विभाग में सलाहकार की भूमिका में थे। बताया जा रहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे कामों में उनका तजुर्बा काम आया था।
विज्ञापन

4 of 4
अंशू प्रकाश
21 फरवरी को शिक्षा विभाग के सचिव को भेजे गये इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि वह अपने बैचमेट अंशु प्रकाश के साथ हुई मारपीट से हैरान हैं। उन्हें इससे काफी दुख पहुंचा है। अब उनकी ऐसी सरकार के साथ काम करने की कोई इच्छा नहीं है, जहां आला अधिकारी तक के साथ इस तरह का व्यवहार होता है। लिहाजा वह शिक्षा विभाग की राज्य सलाहकार समिति से इस्तीफा दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें