आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि फाइनेंसियल रिजोल्यूशन एंड डिपोजिट इंश्योरेंश बिल (एफआरडीआई) के सहारे केंद्र सरकार लोगों का पैसा हड़पने की तैयारी कर कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
राघव चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
पार्टी के मुताबिक, सरकार बिल संसद में पेश करने वाली है। इसके कानून बनने पर बैंकों में जमा आम लोगों का सारा पैसा हड़पा जा सकता है। पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में पार्टी प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा कि केंद्र सरकार चोर दरवाजे से एक ऐसा कानून लाने की तैयारी में है, जो इस देश की जनता के बैंक-खातों पर परमाणु बम का काम करेगा।
विज्ञापन
3 of 4
demo pic
फिलहाल बिल तैयार करके संसदीय कमेटी को भेज दिया गया है। कमेटी की रिपोर्ट संसद में रखी जायेगी। राघव के मुताबिक, संसद में अगर यह बिल पास हो जाता है तो बैंक में लोगों का जो भी पैसा टर्म डिपॉजिट में होगा, उसका भुगतान उसी हालत में होगा, जब भुगतान के वक्त बैंक की आर्थिक स्थिति ठीक होगी।